थाने में पहुंचकर चार तस्करों ने ली अपराध न करने की शपथ
- सहारनपुर में अपराध न करने की शपथ लेते शराब तस्कर।
सरसावा [24CN]। थाना सरसावा क्षेत्रांतर्गत गांव किशनपुरा के चार शातिर शराब तस्करों ने पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से घबराकर थाने में पहुंचकर कर भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. आकाश तोमर के नेतृत्व में जनपद में पुलिस द्वारा अपराधियों की कमर तोडऩे के लिए की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से घबराकर थाना सरसावा क्षेत्रांतर्गत गांव किशनपुरा में अवैध शराब का कारोबार करने वाले चार भाइयों जोगेंद्र उर्फ राधे, बिट्टू, बंटी व जितेंद्र पुत्रगण सुशील ने आज अपनी मां के साथ थाना सरसावा पहुंचकर भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई। साथ ही उन्होंने अपराध में संलिप्त अपराधियों की जानकारी देने तथा पुलिस का सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।
