जिला कारागार पहुंचकर बहनों ने भाइयों के माथे पर किया तिलक
- सहारनपुर में जिला कारागार में भाईयों के माथे पर तिलक करने के लिए कतारबढ़ खड़ी बहनें।
सहारनपुर [24CN]। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व माने जाने वाले भैयादूज पर्व पर आज बहनों ने जिला कारागार में पहुंचकर सजा काट रहे अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु जीवन व शीघ्र रिहाई की कामना की।
भैयादूज पर्व पर जिला कारागार में बंद कैदियों से मिलाई के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। भैयादूज पर्व पर आज सुबह से ही जेल में बंद अपने भाइयों के माथे पर तिलक करने की कामना लेकर बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। निर्धारित समय तक जिला कारागार में बहनों की काफी लम्बी कतार लग गई थी। जिला कारागार प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए माप-दंडों के अनुसार ही बहनों ने अपने भाइयों से मुलाकात कर उनके माथे पर तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। जिला कारागार में महिलाओं के भाइयों से मिलाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा जिला कारागार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चैकिंग करने के साथ ही सेनेटाइज व मास्क आदि के मापदंडों का पूरी तरह पालन कराया गया था।
