• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पवन वर्मा के बाद कीर्ति आजाद और उनकी पत्नी भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल

  • November 23, 2021
पवन वर्मा के बाद कीर्ति आजाद और उनकी पत्नी भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल
  • जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व नेता पवन वर्मा मंगलवार को नई दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। टीएमसी की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी में उनका स्वागत किया ।

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व नेता पवन वर्मा के बाद पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता कृर्ति आजाद और उनकी पत्नी पूनम आजाद मंगलवार को नई दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। वहीं पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर भी शामिल टीएमसी में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि टीएमसी की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच ये नेता पार्टी में शामिल हुए हैं। वह 25 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगी।

पवन वर्मा को साल 2020 में जेडीयू से निष्कासित कर दिया गया था

पूर्व भारतीय विदेश सेवा अधिकारी पवन वर्मा ने ममता बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। वह जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार रह चुके है। पवन वर्मा को साल 2020 में जेडीयू से निष्कासित कर दिया गया था। वह जुलाई 2016 तक सांसद थे।

टीएमसी और पवन वर्मा का बयान

टीएमसी में शामिल होने के बाद पवन वर्मा ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और ममता बनर्जी की क्षमता को देखते हुए, मैं आज तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। वहीं पार्टी ने ट्वीट करके कहा कि पवन वर्मा का हमारे तृणमूल कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। उनका समृद्ध राजनीतिक अनुभव हमें भारत के लोगों की सेवा करने और इस देश को और भी बेहतर दिनों तक ले जाने में मदद करेगा!

अशोक तंवर भी होंगे टीएमसी में शामिल

बता दें कि पवन वर्मा और कीर्ति आजाद के अलावा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में अक्टूबर 2019 में कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले अशोक तंवर भी शामिल होंगे। उन्होंने अक्टूबर 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। इस साल फरवरी में उन्होंने अपना भारत मोर्चा नाम से पार्टी बनाई थी।

अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर साधा निशाना

कांग्रेस के विभिन्न नेताओं के टीएमसी पार्टी में शामिल होने पर सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह अवसरवादी राजनीति का उदाहरण है। इन लोगों को लगा कि उन्हें यहां फायदा नहीं होगा। टीएमसी पश्चिम बंगाल को लूटकर बहुत सारा पैसा लाई है और दिल्ली में राजनीतिक व्यापार कर रही है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित

कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित

  • March 3, 2026
‘रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी

‘रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी

  • March 3, 2026
जंग के बीच PM मोदी ने लगाया फोन, पहले बहरीन के किंग; फिर सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत

जंग के बीच PM मोदी ने लगाया फोन, पहले बहरीन के किंग; फिर सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत

  • March 2, 2026
इजरायल-US vs ईरान युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया ने भी जारी किया बयान, साफ कर दिया अपना इरादा

इजरायल-US vs ईरान युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया ने भी जारी किया बयान, साफ कर दिया अपना इरादा

  • March 2, 2026
इंदौर में सेना के मेजर की एक महिला ने बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई की

इंदौर में सेना के मेजर की एक महिला ने बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई की

  • March 2, 2026
किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त

किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त

  • March 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित March 3, 2026
  • ‘रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी March 3, 2026
  • होली पर 12 चौराहों पर यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, तीन सवारी व नाबालिग चालकों के काटे चालान March 2, 2026
  • सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के रंगारंग कार्यक्रम में हंसी के गुब्बारे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल March 2, 2026
  • ………….हर मुखड़े पर खिल उठे, देश प्रेम के रंग March 2, 2026
  • पुलिस ने गैरइरातेदन हत्या के मामले वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार March 2, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचे दो शातिर गौकश March 2, 2026
  • जंग के बीच PM मोदी ने लगाया फोन, पहले बहरीन के किंग; फिर सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत March 2, 2026
  • इजरायल-US vs ईरान युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया ने भी जारी किया बयान, साफ कर दिया अपना इरादा March 2, 2026
  • इंदौर में सेना के मेजर की एक महिला ने बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई की March 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez