• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

शरद पवार से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- अब यूपीए जैसा कुछ नहीं रहा

  • December 1, 2021
शरद पवार से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- अब यूपीए जैसा कुछ नहीं रहा
  • राजनीतिक हलकों में कांग्रेस और टीएमसी के बीच लगातार बढ़ती दूरी का शोर है। शीतकालीन सत्र के दौरान भी ये साफतौर पर देखा जा रहा है। इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार से ममता बनर्जी की मुलाकात ने इसको और हवा दी है।

मुंबई। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को मुंबई में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पावर से मिलने के बाद कहा कि अब यूपीए जैसा कुछ नहीं रहा। पवार और ममता की मुलाकात के राजनीतिक हलकों में कई मायने हैं। कांग्रेस से बढ़ती दूरी और एनसीपी प्रमुख से मुलाकात ने राजनीतिक पारा भी चढ़ा दिया है। ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब अगले वर्ष पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ममता ने यह भी कहा कि मैं महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाक़ात करने के लिए आईं थीं। आज देश में जैसा फासीवाद चल रहा है, इसके ख़िलाफ़ देश में एक मज़बूत वैकल्पिक फोर्स बनाना चाहिए। इसलिए मैं शरद पवार के पास राजनीतिक चर्चा करने के लिए आईं हुईं हूं। वहीं पवार ने कहा कि हमारी ममता बनर्जी के साथ बातचीत हुई। आज की स्थिति में राष्ट्रीय स्तर पर समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए और सामूहिक नेतृत्व के लिए एक मजबूत विकल्प तैयार करना चाहिए। हम 2024 के आम चुनाव के बारे में भी सोच रहे हैं।

बता दें कि ममता बनर्जी तीन दिवसीय महाराष्‍ट्र के दौरे पर गई हुई हैं। इस दौरान उन्‍होंने मंगलवार को महाराष्‍ट्र के सीएम और शिव सेना के नेता आदित्‍य ठाकरे और संजय राऊत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद आदित्‍य ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि हम उनका मुंबई में स्‍वागत करते हैं। हमारी इससे पहले मुलाकात करीब 2-3 वर्ष पहले हुई थी जब वो महाराष्‍ट्र आई थीं। हम इस दोस्‍ती को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्‍होंने ये भी बताया कि इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

शिव सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि तबियत खराब होने की वजह से ममता की मुलाकात राज्‍य के सीएम और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से नहीं कर सकेंगे। हालांक इस यात्रा पर आने से पहले ममता ने कहा था कि वो उद्धव से भी मुलाकात करेंगी और विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। मुंबई आने से पहले ममता दिल्‍ली में थीं। उनके दिल्‍ली प्रवास के दौरान ही कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद, हरियाणा के पूर्व कांग्रेस प्रमुख अशोक तंवर, पूर्व जेडीयू के राज्‍य सभा सांसद पवन वर्मा ने टीएमसी का दामन थामा था।

आपको बता दें कि टीएमसी में लगातार दूसरी पार्टियों से आने वालों का सिलसिला जारी है। इसमें सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ रहा है। असम और मेघालय में भी कांग्रेस के कई नेताओं ने टीएमसी का दामन थामा है। इतना ही नहीं ममता के कुछ समय पहले दिल्‍ली आगमन पर कहा जा रहा था कि वो कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि ये मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद से ही राजनीतिक हलकों में दोनों पार्टियों के बीच दूरी को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आई हैं। दोनों के बीच बढ़ती दूरी शीतकालीन सत्र के दौरान भी साफतौर पर दिखाई दे रही है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- ‘मुज्तबा खामेनेई की जान…’

ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- ‘मुज्तबा खामेनेई की जान…’

  • March 13, 2026
ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर किया हमला, यहां बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका

ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर किया हमला, यहां बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका

  • March 13, 2026
मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से पूछा, ‘साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?’

मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से पूछा, ‘साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?’

  • March 13, 2026
यूपी में LPG की कालाबाजारी करने वाले सावधान! CM योगी सख्त, दिया ये बड़ा निर्देश

यूपी में LPG की कालाबाजारी करने वाले सावधान! CM योगी सख्त, दिया ये बड़ा निर्देश

  • March 13, 2026
US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है

US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है

  • March 12, 2026
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा”

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा”

  • March 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- ‘मुज्तबा खामेनेई की जान…’ March 13, 2026
  • ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर किया हमला, यहां बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका March 13, 2026
  • मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से पूछा, ‘साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?’ March 13, 2026
  • यूपी में LPG की कालाबाजारी करने वाले सावधान! CM योगी सख्त, दिया ये बड़ा निर्देश March 13, 2026
  • बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग March 13, 2026
  • US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है March 12, 2026
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा” March 12, 2026
  • OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के लिए पेरेंट्स की सैलरी ही अकेला आधार नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट March 12, 2026
  • जिला महिला चिकित्सालय में एचपीवी टीकाकरण बूथ का उद्घाटन March 12, 2026
  • उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में भारतीय खटीक महासभा ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन March 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez