भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाएगी कांग्रेस, जानें क्या है प्लान

नई दिल्ली: कांग्रेस अब भारत जोड़ो यात्रा के बाद ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाएगी. कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि अगले साल 26 जनवरी के आसपास भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर पहुंच जाएगी. इसके बाद 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान करीब दो महीने तक चलेगा. इसके तहत ब्लॉक स्तर पर यात्रा, राज्य और जिला स्तर पर अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा. इस अधिवेशन में भारत जोड़ो यात्रा का संदेश और मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा.