वर्षो से सडक पर अतिक्रमण कर बीचो बीच रखा नाई का खोखा हटा

वर्षो से सडक पर अतिक्रमण कर बीचो बीच रखा नाई का खोखा हटा
विवादित खोखा हटाते लोग

नकुड [इंद्रेश]। नगर मे तहसील के सामने बीच सडक पर वर्षो से रखा नाई का खोखा आखिर हट गया। जिससे आसपास के लोगो ने राहत की साँस ली है।

तहसील परिसर मे एसडीएम आवास की सडक के ठीक सामने सडक के बीचोबीच रखा नाई का खोखा नगर पालिका व प्रशासन के तमाम अतिक्रमण हटाओ अभियान को ठेंगा दिखा रहा था। तहसील के पास रहने वाले नरेंद्र चौधरी व अजय सैनी कई साल से इस खोखे को हटवाने के लिये प्रयासरत थे। उन्होने प्रशासनिक अधिकारियो से लेकर राजनीति प्रतिनिधियो तक अपनी गुहार लगायी। परंतु उनकी कोई बात नंही सुनी गयी।

नरेंद्र चौधरी ने बताया कि अब उन्होने विधायक मुकेश चौधरी से भी सडक के बीचो बीच रखे इस खोखे को हटवाने में सहयोग का आग्रह किया था। उन्होने बताया कि मुकेश चौधरी ने सक्रिय प्रयास करके प्रशासन व नगर पालिका से इस खोखे को हटवाने को कहा। जिसके बाद इस खोखे को हटवाया गया। बताया जाता है कि नगर पालिका ने इस खोखे के मालिक को ब्लाक कार्यालय के पास दुकान आवंटित की है।