ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई
- सहारनपुर में जिला उद्योग बंधु की बैठक को सम्बोधित करते नगरायुक्त शिपू गिरि।
सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि नाली-नालों की सफाई के बाद निकलने वाली सिल्ट सड़क पर एक दिन से ज्यादा ना रहे। उन्होंने नगर स्वास्थय अधिकारी को कहा कि सभी वार्डों में नाले-नालियों की ठीक से सफाई हो गयी है या नहीं ये भी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने शहर के कूड़ाघरो ंपर पेंटिंग कराने व दरवाजे आदि ठीक कराने के भी निर्देश दिए।
नगरायुक्त निगम के शांकुभरी सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक के दौरान समस्याओं के निस्तारण पर विस्तार से चर्चा कर रहे थे। बाद में उन्होंने जिला उद्योग बधु की बैठक को भी संबोधित किया। व्यापारी नुसरत साबरी द्वारा पांवधोई की सफाई का भी मुद्दा उठाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी ढमोला पर पोकलेन द्वारा सफाई का कार्य कराया जा रहा है, उसके बाद पांवधोई की सफाई करायी जायेगी। मुकुंद मनोहर गोयल ने शहीद गंज से अंसारी रोड पर पांवधोई नदी तक आने वाले नाले की जीर्ण-शीर्ण स्थिति का मामला उठाया। जिस पर नगरायुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण को नाले को ठीक कराने के लिए आगणन तैयार कराने के निर्देश दिए। यापारी हरपाल सिंह, जसवंत बतरा, नरेश धीमान व राजेश गुलाटी आदि ने अनेक समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। जिला उद्योग बंधु की बैठक में आईआईए, लघु उद्योग भारती, होजरी एसोसियेशन, सीआईएस से सम्बंधित सुनील सैनी, गौरव चैपड़ा, विकास मलिक, रविंद्र मिगलानी, आशीष मित्तल, आदि उद्यमियों द्वारा जनता रोड पर अतिक्रमण हटाने का मामला उठाया गया। उक्त दोनों बैठकों में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
