• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

BSP के बाद अब ब्राह्मणों को लुभाने में लगी SP, उत्पीड़न के खिलाफ फ्रंट फुट पर होगा संघर्ष

  • July 25, 2021
BSP के बाद अब ब्राह्मणों को लुभाने में लगी SP, उत्पीड़न के खिलाफ फ्रंट फुट पर होगा संघर्ष
  • लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी के पांच बड़े ब्राह्मण नेताओं ने करीब ढाई घंटे तक मंथन किया। अब समाजवादी पार्टी 15 अगस्त से मंगल पाण्डेय की धरती माने जाने वाले बलिया से 15 असग्त से ब्राह्मण सम्मेलन करेगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अब जातियों को अपने पक्ष में करने के लिए डोरे डालने लगे हैं। ओबीसी, दलित व मुस्लिम वोट बैंक के बाद दलों की नजर ब्राह्मण वोट पर है। भाजपा ने कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद को पार्टी में शामिल किया तो बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मणों को फोकस में रखकर अयोध्या में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया। समाजवादी पार्टी ने भी इसके बाद तेजी दिखाई है।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी के पांच बड़े ब्राह्मण नेताओं ने करीब ढाई घंटे तक मंथन किया। अब समाजवादी पार्टी 15 अगस्त से मंगल पाण्डेय की धरती माने जाने वाले बलिया से 15 असग्त से ब्राह्मण सम्मेलन करेगी। सूबे में जातीय सम्मेलन पर रोक के कारण समाजवादी पार्टी भी इसको कोई नया नाम दे सकती है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में रविवार को पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के साथ पूर्व मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय व अभिषेक मिश्रा और पूर्व विधायक संतोष कुमार पाण्डेय तथा बलिया से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने करीब ढाई घंटे के गहन मंथन के बाद ब्राह्मण सम्मेलन की रूप रेखा तैयार की।

इसके साथ ही तय किया गया कि पार्टी में जहां भी ब्राह्मणों के साथ कोई अत्याचार होगा वहां पर समाजवादी पार्टी के नेताओं को प्रतिनिधिमंडल जाकर उनके पक्ष में खड़ा होगा। यह लोग ब्राह्मण समाज के उत्पीड़नपर पार्टी की कार्ययोजना तैयार करेंगे। इस बैठक में प्रदेश में ब्राह्मणों के उत्पीड़नपर अखिलेश यादव ने चिंता जताई। इसके बाद पार्टी ने पांच ब्राह्मण नेताओं की कमेटी बनाई, जो कि आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी। प्रदेश में अब ब्राह्मणों के उत्पीड़नपर समाजवादी पार्टी फ्रंटफुट पर आ गई है। पार्टी की कमेटी में माता प्रसाद पाण्डेय,मनोज कुमार पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, सनातन पाण्डेय, संतोष पाण्डेय के साथ तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय को रखा गया है।

 


Post navigation

Prev
Next
नेतन्याहू ने तोड़ा ट्रंप का दिल! रह गए अकेले, खुल्लम खुल्ला इजरायल का ऐलान- ‘ईरान में नहीं घुसेगी हमारी सेना’

नेतन्याहू ने तोड़ा ट्रंप का दिल! रह गए अकेले, खुल्लम खुल्ला इजरायल का ऐलान- ‘ईरान में नहीं घुसेगी हमारी सेना’

  • March 30, 2026
तेहरान पर हमले में IRGC के नेवी चीफ तंगसिरी की मौत, इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की पुष्टि

तेहरान पर हमले में IRGC के नेवी चीफ तंगसिरी की मौत, इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की पुष्टि

  • March 30, 2026
लखनऊ में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा…

लखनऊ में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा…

  • March 30, 2026
‘सवाल करने दीजिए नहीं तो…’ इस मुद्दे पर सदन में स्पीकर ओम बिरला से भिड़ गए धर्मेंद्र यादव

‘सवाल करने दीजिए नहीं तो…’ इस मुद्दे पर सदन में स्पीकर ओम बिरला से भिड़ गए धर्मेंद्र यादव

  • March 30, 2026
‘हमारी फौज सबसे खतरनाक…’, ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन का इशारा; सत्ता परिवर्तन पर दिया बयान

‘हमारी फौज सबसे खतरनाक…’, ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन का इशारा; सत्ता परिवर्तन पर दिया बयान

  • March 30, 2026
लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश, जानें बांग्लादेश कनेक्शन

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश, जानें बांग्लादेश कनेक्शन

  • March 30, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नेतन्याहू ने तोड़ा ट्रंप का दिल! रह गए अकेले, खुल्लम खुल्ला इजरायल का ऐलान- ‘ईरान में नहीं घुसेगी हमारी सेना’ March 30, 2026
  • तेहरान पर हमले में IRGC के नेवी चीफ तंगसिरी की मौत, इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की पुष्टि March 30, 2026
  • लखनऊ में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा… March 30, 2026
  • ‘सवाल करने दीजिए नहीं तो…’ इस मुद्दे पर सदन में स्पीकर ओम बिरला से भिड़ गए धर्मेंद्र यादव March 30, 2026
  • मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, मोबाइल फोन एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का किया गया वितरण March 30, 2026
  • ‘हमारी फौज सबसे खतरनाक…’, ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन का इशारा; सत्ता परिवर्तन पर दिया बयान March 30, 2026
  • लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश, जानें बांग्लादेश कनेक्शन March 30, 2026
  • ‘एक दिन तो कुर्सी जानी है…’, नोएडा के अंधविश्वास पर बहस तेज, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना March 30, 2026
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक संदेश March 30, 2026
  • बीजेपी और सपा के दावों के बीच मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, आई सरकार तो बंटेगा यूपी? March 30, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez