सहारनपुर बार में न्यायमूर्ति तरुण सक्सैना का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सहारनपुर बार में न्यायमूर्ति तरुण सक्सैना का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में  दीवानी न्यायालय के सभागार में न्यायूर्ति तरूण सक्सेना का सम्मान करते बार एसोसएिशन के पदाधिकारी।

सहारनपुर। अधिवक्ता ऐसोसिएशन नेे जनपद न्यायाधीष रहे तरूण सक्सेना को पदोन्नत इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति पद पर नियुक्त होने के पर आज आयोजित समारोह में उनका स्वागत कर उनके उज्जवल भविश्य की कामना की गयी। आज दिवानी न्यायालय के  मुख्य सभागार में एक भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि सहारनपुर के न्यायाधीश रहे तरुण सक्सैना को पदोन्नत कर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति पद पर नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में एल्डर कमेटी के चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता ठा. बिशम्बर सिंह पुंडीर तथा सात बार अध्यक्ष रह चुके  ब्रह्मजीत शर्मा एडवोकेट ने न्यायमूर्ति का बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इसके अतिरिक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अभय सैनी व महासचिव अजय कौशिक ने स्मृति चिन्ह व उपहार भेंटकर न्यायमूर्ति सक्सैना का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर ठा. बिशम्बर सिंह पुंडीर ने कहा कि सहारनपुर बार के इतिहास में बहुत कम न्यायाधीशों का ऐसा विदाई समारोह हुआ है। उन्होंने न्यायमूर्ति सक्सैना को नेकदिल, सरल स्वभाव और प्रखर बुद्धि का धनी बताया। वहीं न्यायमूर्ति तरुण सक्सैना ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने अनेक स्थानों पर सेवा की, किंतु सहारनपुर में मिला सम्मान सदैव यादगार रहेगा। अध्यक्ष अभय सैनी ने कहा कि बार की इच्छा है कि न्यायमूर्ति समय-समय पर सहारनपुर आते रहें।

इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, महीपाल सिंह, राजेन्द्र चैहान, राजीव गुप्ता, अमरीश पुंडीर, राहुल त्यागी, स्वराज सिंह,जमाल साबरी, नितिन शर्मा, मुनव्वर आफताब, निशान्त त्यागी, भानु प्रकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। समारोह का संचालन महासचिव अजय कौशिक ने किया।