मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: रूद्रसैन

मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: रूद्रसैन
  • सहारनपुर में झाड़वन में मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाते सपाई।

तीतरों। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयन्ती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके आदर्शो व सिद्वान्तों का अनुसरण करते हुए सपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। गंगोह विधानसभा के झाड़वन स्थित चैधरी यशपाल सिंह फार्म पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष चैधरी रूद्रसैन के नेतृत्व में सपा संस्थापक,केन्द्रीय रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर नमन किया।

कार्यकम को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष चैधरी रूद्रसैन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक विचारधारा थे जिन्होंने आजीवन समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अपनी प्रतिभा के बल पर तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय रक्षामंत्री, विपक्ष के नेता, सांसद, विधायक जैसे पदो पर आसीन रहकर किसानों व मजदूरों की दशा व दिशा सुधारने का काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही 1989 में गन्ने का समर्थन मूल्य दोगुना कर किसानों के उत्थान की दिशा मे एक ऐतिहारिक निर्णय लिया था।

चैधरी रूद्रसैन ने कहा कि सपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना ही मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चैधरी रूद्रसैन प्रतिनिधि प्रवीन बांदुखेड़ी, बिट्टू प्रधान, बलकार चैधरी, मुस्तफा प्रधान, विनोद दूधला, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।