स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ: नेहा गुप्ता

- नेहा गुप्ता
देवबंद [24CN]: समाजसेवी महिला नेहा गुप्ता ने लोगों से दीपावली पर मिट्टी के दिये खरीद कर प्रकाश करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत के लोगों को स्वदेशी चीजों पर ही ध्यान देना चाहिए। क्योंकि जब हम अपने देश में बनी चीजों को खरीदेगे तो इनकी मांग बढ़ेगी जिससे इन चीजों को बनाने के लिए ज्यादा लोगों की आवश्यकता पड़ेगी और इससे आम आदमी को रोजगार मिलेगा।
उन्होने कहा कि विदेशी सामान से प्रकाश करने की बजाए मिट्टी के दिये जलाने पर जहाँ पर्यावरण की रक्षा होगी, वही भारत का पैसा भारत में रहेगा जिससे हमारी अर्थ व्यवस्था बढेगी। जब स्वदेशी के माध्यम से देश का पैसा देश में होगा तो इससे देश और आम आदमी की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और दोनों का विकास होगा तथा भारत आत्मनिर्भर बनकर विकसीत देशों की श्रेणी में खड़ा होगा।