नई दिल्ली। एडमिरल आर हरि कुमार ने आज नौसेना के नए प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एडमिरल कर्मवीर सिंह की जगह ली है। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी मां से भी आशीर्वाद लिया। एडमिरल आर हरि कुमार ने पदभार संभालने के बाद कहा कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए वो हर संभव कोशिश करेंगे।  हरि कुमार ने अपनी मां श्रीमती विजय लक्ष्मी के पैर छूकर आशिर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया। आर हरि कुमार ने कहा कि नौसेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। भारतीय नौसेना का ध्यान हमारे राष्ट्रीय समुद्री हितों और चुनौतियों पर है।