विवादित टिप्पणी व उदयपुर घटना को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

विवादित टिप्पणी व उदयपुर घटना को लेकर प्रशासन रहा सतर्क
जुमा की नमाज पढते अकीदतमंद
  • जुमा की नमाज के चलते मुख्य मस्जिदों व चौचौराहों पर तैनात रही पुलिस

देवबंद [24CN] : पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी पर हुए विरोध प्रदर्शन और उदयपुर की घटना को लेकर शुक्रवार को प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जुमा की नमाज को लेकर नगर में मुख्य मस्ज्दिों और चौराहों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

नगर की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया, नगर की मरकजी जामा मस्जिद, दारुल उलूम मस्जिद और मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी सहित मुख्य मस्जिदों और चैराहों पर जुमा की नमाज को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। एसपी देहात सूरज रॉय सहित अन्य अधिकारी नगर का जायजा लेते रहे। लोग जुमा की नमाज अदा कर अपने घरों और दुकानें पर गए। जिसके चलते अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कुछेक स्थानों पर पुलिस नमाज पढ़ कर लौट रहे लोगों की वीडियो बनाती नजर आई। पूछने पर बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया जा रहा है। एसपी देहात सूरज रॉय ने बताया माहौल पूरी तरह सामान्य रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया था।