पीडीए चौपाल पर प्रशासन रोक लगाकर लोकतंत्र की कर रहा है हत्या: राजकुमार

पीडीए चौपाल पर प्रशासन रोक लगाकर लोकतंत्र की कर रहा है हत्या: राजकुमार
  • सहारनपुर में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत करते सपाई।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि पीडीए चैपाल कार्यक्रमों को प्रशासन और पुलिस द्वारा अनुमति न देना लोकतंत्र की हत्या के समान है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे उत्तर प्रदेश में पीडीए के माध्यम से जनता को जागरूक करने का काम कर रहे हैं, जिससे मौजूदा सरकार भयभीत है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी आज जीपीओ रोड स्थित एक  होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीडीए चौपाल कार्यक्रमों को प्रशासन और पुलिस द्वारा अनुमति न देना लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने से रोका जा रहा है।

भाटी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे उत्तर प्रदेश में पीडीए के माध्यम से जनता को जागरूक कर रहे हैं, जिससे मौजूदा सरकार भयभीत है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने जोर देते हुए कहा कि सरकार की तानाशाही के आगे समाजवादी पार्टी कभी नहीं झुकेगी और पीडीए चैपाल कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को उनके वास्तविक मुद्दों से भटका रही है, जबकि समाजवादी पार्टी जनता के हितों को प्राथमिकता देती है। विधानसभा प्रभारी सहारनपुर नगर एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाना, फैसल सलमानी सहित अन्य साथियों ने स्वागत किया

। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश, प्रदेश विशेष मंत्री सदस्य रतन यादव, प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, विपिन जैन, शुभम वर्मा, आस्तिक यादव, रवि यादव, शुभम थापा, भीम खटाना, नवीन भाटी, यशपाल सिंह, विनोद मावी, रविंद्र, इंद्र प्रधान, पंकज राणा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।