एडीजी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

एडीजी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
  • सहारनपुर में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते एडीजी राजीव सब्बरवाल।

सहारनपुर। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल ने जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी कांवड़ यात्रा व ईदुल जुहा की तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए।

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल ने आज सहारनपुर पहुंचकर पुलिस लाईन सभागार में जनपद में तैनात सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी कांवड़ यात्रा व ईदुलजुहा के सम्बंध में की जाने वाली तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिसा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कार्ययोजना तैयार कर उसका सुचारू क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही उन्होंने ईदुलजुहा के पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए समुचित दिशा-निर्देश भी दिए।

समीक्षा बैठक में एसएसपी डा. विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन, पुलिस उपाधीक्षक नगर प्रथम अजेंद्र यादव, सीओ बेहट रूचि गुप्ता, सीओ देवबंद रामकरण सिंह, सीओ गंगोह मुनीष चंद्र, सीओ नकुड़ नीरज सिंह सहित जनपद में तैनात सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।