एडीजी मेरठ जोन ने किया पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण

एडीजी मेरठ जोन ने किया पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण
  • सहारनपुर में पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण करते एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल।

सहारनपुर। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल ने आज सहारनपुर पुलिस लाईन का निरीक्षण करने के साथ ही अभियोजन शाखा के कार्यों की समीक्षा की तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बर द्वारा सहारनपुर पुलिस लाईन के वार्षिक निरीक्षण के दौरान आज सुबह पुलिस लाईन के परेड मैदान पर परेड की सलामी ग्रहण करने के बाद परिवहन शाखा, कैंटीन, जिम, बार्बर शॉप, मैस, बैरक व क्वार्टर गारद का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी कड़ी में श्री सब्बरवाल द्वारा अभियोजन शाखा के कार्यों की समीक्षा की गई तथा पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित कर पेंशनर्स की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए।

इसी कड़ी में एडीजी मेरठ जोन द्वारा थाना जनकपुरी का भी वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीआईजी अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा सहित पुलिस लाईन में तैनात सभी अधिकारियों सहित प्रतिसार निरीक्षक बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।