अपर जिला जज की बेटी ने किया जनपद का नाम रोशन

- सहारनपुर में छात्रा जौली परिजनों के साथ खुशी मनाती हुई।
सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर में तैनात अपर जिला जज महेश कुमार की पुत्री सुश्री जौली मेहरा ने हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।
गौरतलब है कि अपर जिला जज महेश कुमार इसी माह जनपद प्रतापगढ़ से स्थानांतरित होकर सहारनपुर में तैनात हुए हैं। अपर जिला जज महेश कुमार की पत्नी श्रीमती सुषमा यादव गृहिणी है। माता-पिता द्वारा अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार दिए गए। इसी के चलते जौली मेहरा ने बहुत अधिक मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है। जौली मेहरा ने अंग्रेजी विषय में 100 अंक तथा कम्प्यूटर एप्लीकेशन में 99 अंक हासिल किए हैं। जौली मेहरा का कहना है कि मेहनत से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है जिसका कोई शार्टकट रास्ता नहीं है।
जौली मेहरा ने बताया कि परीक्षा के दौरान उसने छह से सात घंटे तक पढ़ाई की है। जौली मेहरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। जौली मेहरा की इस उपलब्धि पर जमाल साबरी, महेश कुमार गुप्ता, राजीव शर्मा, आजम, जुबैर आदि अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।