• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अभिनेता राणा जंग बहादुर गिरफ्तार, भगवान वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी मामले में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • July 6, 2022
अभिनेता राणा जंग बहादुर गिरफ्तार, भगवान वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी मामले में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • पंजाबी अभिनेता राणा जंग बहादुर को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग किया था। राणा पर जालंधर के नई बारादरी थाने में केस दर्ज था।

जालंधर। भगवान वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी मामले में 65 वर्षीय पंजाबी अभिनेता राणा जंग बहादुर को जालंधर पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पुलिस राणा को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।

बता दें कि एक दिन पहले ही जालंधर की एक अदालत ने मामले में राणा जंग बहादुर की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज की है। जालंधर और होशियारपुर में वाल्मीकि भाईचारे के लगातार विरोध के बाद उन पर नई बारादरी थाने में केस दर्ज किया गया था।

वाल्मीकि संगठनों ने दी थी जालंधर बंद की चेतावनी

इस मामले में कुछ दिन पहले ही वाल्मीकि समुदाय के प्रतिनिधियों ने अकाली दल नेता चंदन ग्रेवाल के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू से मुलाकात करके राणा जंग बहादुर की गिरफ्तारी की मांग की थी। वाल्मीकि संगठनों ने अभिनेता की 10 जुलाई तक गिरफ्तारी न होने पर 11 जुलाई को जालंधर बंद करने की चेतावनी दी थी। उससे पहले उन्होंने बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर विरोध स्वरूप राणा का पुतला भी फूंका था।

एक महीना पुराना है मामला

बता दें कि यह मामला करीब एक महीने पुराना है। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में अभिनेता राणा जंग बहादुर ने भगवान वाल्मीकि को लेकर टिप्पणी की थी। वाल्मीकि संगठनों ने उन पर गलत शब्दावली का प्रयोग करने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। विरोध प्रदर्शन के बाद जालंधर पुलिस ने नई बारादरी थाने में एफाआइआर दर्ज कर ली थी।

गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे शहर के वाल्मीकि संगठन

बाद में, कथित रूप से राणा जंग बहादुर ने अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांगी थी लेकिन वाल्मीकि संगठन उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। इसके बाद पुलिस ने अब राणा को गिरफ्तार कर लिया है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

  • March 5, 2026
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

  • March 5, 2026
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

  • March 5, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

  • March 5, 2026
ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

  • March 5, 2026
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’

बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • क्रीम बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार March 5, 2026
  • पुलिस ने पकड़ा एक शातिर नशा तस्कर March 5, 2026
  • संस्कारशाला कार्यक्रम में बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां, फूलों की होली से बना भक्तिमय माहौल March 5, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित गौकश, दूसरा फरार March 5, 2026
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व, जनपद में छाई रंगों की खुमारी March 5, 2026
  • नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर March 5, 2026
  • इरान अमेरिका व इजराईल युद्ध के कारण तेल की कमी की आशंका से पेटरोल पंपो पर भीड बढी March 5, 2026
  • बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में मंथन! एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे अमित शाह और ललन सिंह March 5, 2026
  • शोभित विद्यालय गंगोह के छात्रों ने शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez