हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मनाया संकल्प पूर्ति दिवस
- सहारनपुर में संकल्प पूर्ति दिवस मनाते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।
सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलंक के प्रतीक बाबरी ढांचे के शमन दिवस को हिंदू संकल्प पूर्ति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में संविधान निर्माता डा. बी. आर. अम्बेडकर को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। स्थानीय शास्त्री नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान निर्माता डा. बी. आर. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन व संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हिंजामं के प्रांत सहसंयोजक ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि छह दिसम्बर का दिन हिंदू समाज के लिए एक शौर्य, पराक्रम व संकल्प सिद्धि का दिन है। आज दिन 500 वर्षों की गुलामी के प्रतीक बाबरी ढांचे का हिंदू जनजवार ने शमन करके अयोध्या में जन-जन व भारतीय अस्मिता के प्रतीक भगवान राम के जन्म स्थान को विधर्मी षडयंत्रकारियों से मुक्ति दिलाई थी। यह दिवस हमें स्मरण कराता है कि जब-जब हिंदू समाज ने संकल्प व जागृत भाव से संघर्ष किया है तो बड़ी से बड़ी बाधा भी हिंदू समाज के संकल्प को नहीं रोक पाई।
उन्होंने कहा कि आज हमें डा. अम्बेडकर व कोठारी बंधु सहित राम मंदिर आंदोलन में बलिदान हुए सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को संकल्पबद्ध होकर महिला सुरक्षा, सम्मान, संवेदनशील क्षेत्र प्रबंधन, अवैध गतिविधियों के नियंत्रण एवं स्वावलम्बन के हिंदू हित के कार्यक्रमों के प्रति और अधिक जागृत व संवेदनशील रहते हुए संकल्प लेना है तथा राम मंदिर आंदोलन की तर्ज पर सफल बनाना है। महानगर संयोजक अनिल अरोड़ा ने कहा कि छह दिसम्बर हिंदू समाज के लिए गौरव व शौर्य का परिचायक है। हमें समाज को और अधिक ऊर्जा व संकल्पबद्धता के साथ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान जिला संयोजक महंत मदनदास, जलसिंह, रूपेंद्र सिंह, राकेश कुमार, मांगेराम त्यागी, अश्विनी शर्मा, बीरसिंह चौहान, राधेश्याम, संजू पाल, धर्मपाल कश्यप, रजत गोयल, अपनेश चौहान, प्रदीप ठाकुर, दीपक कश्यप, कुलदीप राणा, प्रवेश धवन, वीरेंद्र चौहान, वंश, अभिषेक, शिवम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
