shobhit University Gangoh
 

आसपा (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने की दलितों की बारात में उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

आसपा (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने की दलितों की बारात में उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • सहारनपुर में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने जाते आसपा कांशीराम के पदाधिकारी।

सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी काशीराम के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दबंगों द्वारा दलितों की बारात में उपद्रव करने व घुडचढ़ी आदि न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की।

आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ता आज सुबह  जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि अभी हाल ही में बेहट के आलमपुर और टोडरपुर में दलित समाज के लोगों द्वारा शादी समारोह में निकाली गयी बारात को लेकर दबंगों द्वारा जिस प्रकार से बारात में विघ्न डालने का काम किया गया है, उससे दलित समाज आहत है जिसके चलते काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य दलों के व्यक्ति अपनी रोटियां सेंकने का काम करते हैं, ऐसे संगठनों पर कठोर कार्यवाही की जाये ताकि इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति न हो सके। ऐसे दल जो इस तरह के कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही भी की जाये। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि दलितों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने का कार्य किया जाये। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर शीघ्र ही अंकुश नहीं लगाया गया तो तो आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को गाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालो ंमें दीपक गौतम, विक्की पालीवाल, अनूप सिंह, आलोक लोहानी, सचिन, सिन्धुराज, संदीप आदि शामिल रहे।

Jamia Tibbia