आगामी लोकसभा चुनाव कीतैयारियों में जुटें कार्यकतार्: नीरपाल

सहारनपुर में बैठक को सम्बोधित करते रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह।
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं तथा अफवाहों पर ध्यान न दें कि रालोद किस पार्टी के साथ गठबंधन में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगा।
चौ. नीरपाल सिंह आज यहां हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का निर्णय हम सभी के लिए सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि आज रालोद किसानों, मजदूरों व नौजवानों की आवाज बन चुका है। इसलिए प्रदेश का 80 प्रतिशत युवा वर्ग जयंत चौधरी को अपना आदर्श मानकर चल रहा है तथा रालोद में ही युवाओं का अपना भविष्य नजर आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि रालोद के समर्थन के बिना केंद्र में किसी भी दल की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने बूथों की कमेटियां गठित करने में जुट जाएं तथा एक बूथ 20 यूथ के फार्मूले के आधार पर चुनावी तैयारियां करें।
महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान हो रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य व बर्बाद फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। बैठक में अरविंद मलिक, नरेंद्र सिरोही, बबलू कुमार, प्रदीप छोटा, सुधीर कुमार, योगेश कुमार, सलीम कुरैशी, मौ. इकबाल आदि मौजूद रहे।