कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क
- सहारनपुर में जनसम्पर्क करते नगर विधायक राजीव गुम्बर।
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज नगर विधायक राजीव गुंबर ने जनक मंडल बाल्मीकि बस्ती व जाटव बस्ती में जन संपर्क किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा 11 वर्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार द्वारा 9 वर्ष में किये गए कार्यों व योजनाओं के बारे में जनसंपर्क के माध्यम से बताया ओर सभी को जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे हाईवे को 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर देश को समर्पित करने गणेश पुर में आ रहे हैं । यह राजमार्ग तीन प्रदेशों को जोड़ने का काम कर रहा है। पहले सहारनपुर से दिल्ली की दूरी 6 से 8 घंटे की हुआ करती थी। खड्डों से भरी सड़के हुआ करती थी जिससे आना जाना बड़ा मुश्किल होता था। आज सहारनपुर से दिल्ली की दूरी दो से ढाई घंटे की हो गई है ऐसे राजमार्ग को देश को समर्पित करने आ रहे हैं।
नगर विधायक राजीव गुम्बर के साथ महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा, तुषार मारवाह, पार्षद जसवीर मोगा, अजय खटाना, मनोज कपूर, राजीव शर्मा, गौरव रस्तोगी, विवेक राजपूत, करण सब्बरवाल, पुनीत सिंह धीर, सनी दीक्षित, सुधीर सैनी, गगन सैनी, मनमोहन सूद, संदीप सिंघल, दीपक मलिक, प्रतीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
