जय भारत सम्पर्क महा अभियान को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता: चौ. मुजफ्फर

- सहारनपुर में जय भारत सम्पर्क महा अभियान की रणनीति बनाते कांग्रेस पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जय भारत महासम्पर्क अभियान को सफल बनाने की रणनीति तय की गई तथा सभी पदाधिकारियों से जय भारत सम्पर्क अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में आगामी 19 अगस्त से 21 अगस्त तक जय भारत सम्पर्क महाअभियान चलाया जाएगा जिसमें कांग्रेस जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी 75 घंटे ग्राम सभा व शहरी क्षेत्र के वार्डों में प्रवास कर घर-घर जाकर दस्तक देने के साथ ही मेरा गांव-मेरा देश संवाद के अंतर्गत खेती और किसानी की चर्चा करने के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी लेेंगे तथा ग्राम प्रधान व बीडीसी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ जय भारत सम्पर्क महाअभियान को सफल बनाने का काम करें।
एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी ने कहा कि आज भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की गलत नीतियों की वजह से समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान द्वारा पूरे प्रदेश में जय भारत सम्पर्क महा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है ताकि गांव व वार्ड स्तर पर कांग्रेस के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि प्रवास कर ग्रामीणों से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी ले सकें तथा उनका समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का इतिहास रहा है तथा कांग्रेस ने सदैव सडक़ पर उतरकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का काम किया है। इसलिए सभी पदाधिकारी जय भारत सम्पर्क महा अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जीत दिलाई जा सके।
महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि हाईकमान के निर्देशानुसार चलाए जाने वाले तीन दिवसीय जय भारत सम्पर्क महा अभियान में सभी पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी लगाई गई है। सभी पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि अपने-अपने निर्धारित ग्राम सभाओं व वार्डों में 75 घंटे के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करें। बैठक में हाजी मुस्तफा, तंजीम सिद्दीकी, अशोक सैनी, देवेंद्र राणा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, प्रवीण चौधरी, एनसयूआई जिलाध्यक्ष पराग पंवार, जिला सचिव बिलाल राव, वरिष्ठ नेत्री उमा भूषण, सुशील अमोली, हरिओम मिश्रा, अरविंद पालीवाल, गुलफाम अंसारी, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, सेवादल के जिलाध्यक्ष इमरान सैफी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. सुरेंद्र मनिनवाल, तंजीम, मुनव्वर सिद्दीकी, मो. आरिफ मंसूरी, अक्षय चौधरी, राहत खलील, राजकुमार शर्मा, ओमपाल सिंह, मेवाराम जौला, चेयरमैन प्रतिनिधि विवेककांत सिंह, बिलाल राव, चौ. दाऊद हसन, चौ. ताहिर, अंकुर सैनी, अमित शर्मा, अजय गुर्जर, अब्दुल कादिर त्यागी, अमित काम्बोज, ऋषिपाल, संदीप सहगल, हाजी मुस्तफा, शहजाद उस्मानी, नसीब खान आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।