हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटें कार्यकतार्: भाटी

- सहारनपुर में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक में कांग्रेसजन।
सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी गौरव भाटी ने कहा कि सभी पदाधिकारी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में सक्रिय भागेदारी निभाकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी गौरव भाटी आज गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कार्यालय पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनपद में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले दो माह तक चलने वाले अभियान की शुरूआत सबसे पहले विभिन्न ब्लाक स्तरों पर होगी और उसके बाद अभियान के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों, गांवों एवं बूथ स्तरों तक कार्यक्रमों का आयोजन करके कांग्रेसजन घर-घर जाकर जनता के बीच जनजागरण अभियान छेड़ेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इस अभियान से जुडऩे की अपील करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।
उन्होंने जिला व महानगर अध्यक्ष से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने-अपने संगठनों में निष्क्रिय रहे पदाधिकारियों को चिन्हित कर उन्हें पदमुक्त करने के लिए प्रदेश संगठन को सूची भेजने के निर्देश दिए ताकि निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करके उनकी जगह सक्रिय एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा सके।
समीक्षा बैठक को जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, प्रवीण चौधरी, काजी शौकत हुसैन, अजय त्यागी, नवाब अली, अजय गुर्जर, शहजाद अंसारी, पंकज सिंह ने भी सम्बोधित किया। बैठक में गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, अक्षय चौधरी, इमरान कुरैशी, नितिन शर्मा, सतपाल बर्मन, सोनू पठान, डा. यासमीन, वीरसैन उपाध्याय, इसरार मलिक, ओमप्रकाश शर्मा, नदीमुल इस्लाम, इकराम खान, कुंदन प्रधान, नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल जोशी, धर्मवीर जैन, मुर्सलीन मद्धा, सोमपाल कश्यप, नीरज कपिल, सचिन, अमरदीप जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।