भाजपा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कांता

भाजपा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कांता
  • सहारनपुर में जिला चिकित्सालय में वैक्सीनेशन सैंटर का जायजा लेने जाती सांसद कांता करदम।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के अनुसांगिक संगठनों द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। एसबीडी अस्पताल में भाजपा ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा व महिला मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत आयोजित नि:शुल्क रक्तदान शिविर का शुभारम्भा भाजपा महानगर प्रभारी व सांसद श्रीमती कांता करदम ने किया। इस दौरान सांसद कांता करदम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष में तीन दिन तक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों को रक्त मुहैया हो सके।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सेवा को ही अपना धर्म मानकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है। जबकि अन्य पार्टी प्राइवेट लिमिटेड की तर्ज पर कार्य करती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा, रमा गुप्ता, योग चुघ, गौरव गर्ग, सुशील कुमार, जसवीर मोगा, राहुल झाम, पार्षद ज्योति अग्रवाल, पार्षद नंदकिशोर शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोनू कोहली सहित भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद कांता करदम ने जिला चिकित्सालय में बनाए गए वैक्सीनेशन सैंटर में पहुंचकर वहां हो रहे टीकाकरण के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली तथा टीका लगवाने आए युवाओं से टीकाकरण के प्रति अन्य लोगों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की अपील की ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोरेाना वैक्सीन का टीका लगाकर कोरेाना को हराया जा सके।