shobhit University Gangoh
 

आचार्य प्रमोद कृष्णन ने किया कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारम्भ

बेहट [24CN]। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर कस्बा बेहट में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को आचार्य प्रमोद कृष्णन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद मुजफ्फराबाद में पहुंचकर प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल हुए। कस्बा बेहट में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना करने से पूर्व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि कांग्रेस यात्रा के माध्यम से करोड़ों लोगों तक जाकर अपने वायदों को जनता के बीच प्रतिज्ञा के रूप में पूरा करने का वचन देगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी इन प्रतिज्ञाओं को निभाने का विश्वास जनता को दिलाएंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे जिससे उत्तर प्रदेश एक जनहित वाली सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल व राष्ट्रीय सचिव धीरज गुज्जर ने कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं, किसानों, युवाओं व समाज के हर वर्ग के नागरिकों के लिए संघर्ष का जो शंखनाद किया है, वह उसकी सफलता के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का जनमानस अब जान चुका है कि कांग्रेस की भाजपा का एकमात्र विकल्प है। इससे पूर्व आचार्य प्रमोद कृष्णन ने राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुज्जर, इमरान मसूद, तौकीर आलम, विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, विधायक मसूद अख्तर, युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ओमवीर यादव, प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी डा. संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव गौरव भाटी, सत्यसंयम भूर्यान, प्रवीण चौधरी, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहित चौधरी, प्रदेश महासचिव विजय शर्मा की उपस्थित में यात्रा का शुभारम्भ करने की घोषणा की।

इस दौरान सभी ने कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र हम वचन निभाएंगे के नारे के साथ जारी किया। यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान आलम, वरिष्ठ नेत्री उमाभूषण, नितिन शर्मा, प्रीतम सैनी, इंदौर सिंह, गुलफाम अंसारी, गुलफाम मलिक, चौ. हासिम, संजीव कर्णवाल बोबी, अजय त्यागी, अबरार मिर्जा, गौरव वर्मा, जितेन सैनी, राजीव सैनी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia