आचार्य चाणक्य का जन्मदिवस ब्राह्मण गौरव दिवस के रुप में मनाया गया

आचार्य चाणक्य का जन्मदिवस ब्राह्मण गौरव दिवस के रुप में मनाया गया
देवबंद। आबकारी रोड पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एडवोकेट के आवास पर आचार्य चाणक्य जी की जयंती ब्राह्मण गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एवं डॉ विनय शर्मा ने अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि आचार्य चाणक्य का जन्म 375 ईसापुर तक्षशिला में हुआ था। वह महान अर्थशास्त्री, शाही सलाहकार, राज्य के प्रधानमंत्री और बडे राजनीतिज्ञ और  मार्गदर्शक थे।    इनको कौटिल्य और विष्णु गुप्ता के नाम से भी जाना जाता था। शास्त्रार्थ में कभी इनको कोई हरा नहीं पाया था। उन्होंने अपने शिष्य चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का राजा बनाया था। युवा ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक, आशीष शर्मा, प्रवीण शर्मा, शुभम वत्स ध्याना ने कहा कि ब्राह्मण समाज अपने महापुरुषों को याद करें और उनके मार्ग पर चले और लगातार अपने महापुरुषों के जन्म जयंती एवं पुण्यतिथि मनाने का कार्य करे, समाज में फैली हुई कुरुती को दूर करें, समाज के युवा अपने रोजगार पर ध्यान दे, पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें एवं नशे से दूर रहे।
इस अवसर पर प्रवीण शर्मा रणखंडी, डॉ विनय शर्मा, आशीष शर्मा एडवोकेट, शुभम ‌शर्मा, राहुल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अपूर्व शर्मा, जितेंद्र शर्मा, आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक ने किया। इस अवसर पर सभी ने आचार्य चाणक्य के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित की।