shobhit University Gangoh
 

विवाहिता की हत्या कर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने का आरोप

विवाहिता की हत्या कर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने का आरोप
  • नागल निवासी संदीप कुमार ने जखवाला गांव में ब्याही गई बहन की हत्या कर गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि पुलिस उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

देवबंद [24CN] :  सोमवार को परिजनों के साथ कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंचे संदीप कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व बहन बबली देवी ने फोन कर बताया था कि पति अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर रहा है और गला दबाकर हत्या का प्रयास कर रहा है।

बताया कि सोमवार को वह कुछ लोगों के साथ जखवाला गांव पहुंचा तो गांव के लोगों ने बताया कि बहन का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

संदीप का आरोप है कि जब वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद जानकारी कराई गई तो मामला हार्ट अटैक मौत होना पता चला। जबकि मृतका बबली देवी का भाई हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई कराना चाह रहा है।

 

Jamia Tibbia