shobhit University Gangoh
 

स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का लगाया आरोप

स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का लगाया आरोप
  • सहारनपुर में विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा की बैठक में मौजूद गणमान्य लोग।

सहारनपुर [24CN]। विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के बैनर तले आयोजित धीमान समाज के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने वाले ओमपाल पांचाल को किसान मोर्चा को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया तथा ओमपाल पांचाल को पदमुक्त किए जाने की मांग की गई।

दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष लीलाधर धीमान ने कहा कि जिस व्यक्ति ने धीमान समाज के सम्मानित व्यक्तियों पर झूठा रेप का केस लगाया तथा अपने पिताजी को स्वतंत्रता सेनानी दिखाकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का काम किया है। ऐसे व्यक्ति को किसान मोर्चा में पद दिया जाना न्यायोचित नहीं है।

मा. श्यामलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है। इसलिए भाजपा समाज विरोधी लोगों को बिल्कुल सम्मान नहीं दे सकती। ओमपाल पांचाल को धोखे से पद दिया गया है। पार्टी को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री दुष्यंत धीमान ने कहा कि पूरे जिले के लोगों की नजर इस प्रकरण पर है। यदि इस मामले में भाजपा हाईकमान ने उचित फैसला नहीं लिया तो हमें चाहे भूख हड़ताल ही क्यों न करनी पड़े क्योंकि हम भाजपा के पुराने व वफादार कार्यकर्ता हैं तथा भविष्य में भी रहेंगे।

उन्होंने ओमपाल पांचाल द्वारा अपने पिता को स्वतंत्रता सेनानी दर्शाने को स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताते हुए अविलम्ब पदमुक्त किए जाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र धीमान ने की। इस दौरान सुखवीर धीमान, सचिन धीमान, प्रमोद धीमान संदीप धीमान, रमेश धीमान नवीनगर, मा. ज्योतिप्रसाद, मा. सतपाल, विनोद धीमान दैदपुरा, राजेंद्र धीमान, ब्रह्मदत्त, मुकेश धीमान, बृजमोहन, विनोद धीमान, घसीटू धीमान पठेड़, वीरेंद्र धीमान, सेठपाल धीमान आदि सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jamia Tibbia