पुलिस के हत्थे चढ़े नाबालिक लड़की को जबरदस्ती ले जाने के आरोपी

रामपुर मनिहारान [24CN]। कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने दलित नाबालिग लड़की को जबरदस्ती ले जाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, पोक्सो व एससी/एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्रांतर्गत इस्लामनगर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने विद्यालय गई थी। जब लड़की वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी आसपास व रिश्तेदारियों में खोजबीन की थी परंतु लड़की कुछ सुराग नहीं लग पाया था। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर दो युवकों लविश पुत्र सतीश निवासी दुर्गापुरी इस्लामनगर तथा राजन उर्फ रजनीश निवासी शम्भूगढ़ कोतवाली नकुड़ के खिलाफ मुकदमा दज कराया था। उपनिरीक्षक आजाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लड़की को सहारनपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया था परंतु दोनों आरोपी फरार हो गए थे। आज पुलिस ने उपनिरीक्षक आजाद सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर शेरपुर पूर्वी नहर के पास से दोनों आरोपियों लविश व राजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चालान काटकर जेल भेज दिया।