रोस्टर के अनुसार वार्डो में सैनेटाइजेशन व फॉगिंग भी करायी गयी

रोस्टर के अनुसार वार्डो में सैनेटाइजेशन व फॉगिंग भी करायी गयी
  • सहारनपुर में शमशान व कब्रिस्तानों को सैनेटाइज करते निगम कर्मचारी।

सहारनपुर [24CN] । नगर निगम द्वारा सैनेटाइजेशन अभियान के अंतर्गत मंलगवार को महानगर के समस्त शमशानों व कब्रिस्तानों को सैनेटाइज करने का विशेष अभियान चलाया गया। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों व प्रमुख बाजारों को सैनेटाइज करने के अतिरिक्त मंडी समिति रोड तथा रोस्टर के अनुसार वार्डो को भी सैनेटाइज किया गया। नगरायुक्त के निर्देश पर कोरोना को शहर से एक दम बाहर करने और संचारी रोगों से बचाव के लिए चलाये जा रहे सफाई, चूना छिडक़ाव व सैनेटाइजेशन अभियान के तहत मंगलवार को शहर के शिवपुरी, हकीकत नगर, जैन शमशान कलसिया रोड, लालदास बाड़ा, शिव विहार व नुमायश कैंप आदि सभी शमशानों तथा डबनी वाला, गोट्टेशाह, कुतुबशेर व मानकमऊ आदि कब्रिस्तानों और क्रिश्चियन कब्रिस्तान को सैनेटाइज कराया गया। इनके अतिरिक्त सभी कंटेनमेंट व आंशिक कंटेनमेंट जोन, मंडी समिति रोड व प्रमुख बाजारों को सैनेटाइज कराया गया।

मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि रोस्टर के अनुसार मंगलवार को वार्ड 09 ग्वालिरा, वार्ड 36 सिराज कॉलोनी, वार्ड 18 लेबर कॉलोनी, वार्ड 34 इलाहीपुरा, वार्ड 44 कुतुबशेर, वार्ड 42 नुमाइश कैंप व वार्ड 68 आली आहग्रान में सैनेटाइजेशन कराया गया। इसी प्रकार सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों के साथ साथ रोस्टर अनुसार नौ वार्डो में फॉगिंग भी करायी गयी। इन वार्डो में वार्ड 33 हसनपुर कदीम, वार्ड 35 जवाहर पार्क, वार्ड 36 सिराज कॉलोनी, वार्ड 37 गिल कॉलोनी, वार्ड 38 न्यू माधोनगर, वार्ड 39 नाजिर पुरा, वार्ड 40 गुरुद्वारा रोड व वार्ड 41 शारदानगर दक्षिण शामिल है।