shobhit University Gangoh
 

प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार इस बार रामलीला का मंचन किया जाएगा: नरेश मित्तल

प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार इस बार रामलीला का मंचन किया जाएगा: नरेश मित्तल
  • मीडिया प्रभारी मनोनीत किए जाने पर बलवीर सैनी का माला डालकर स्वागत करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी

देवबंद [24CN] : सोमवार को श्री विष्णु कला मंडल रामलीला कमेटी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन बाजार स्थित बूढ़े बाबा समाधि मंदिर मंे आयोजित किया गया।
बैठक में मंडल संचालक नरेश मित्तल ने कहा कि प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार इस बार रामलीला का मंचन किया जाएगा  तथा परंपरागत श्रीराम लीला को करने के लिए जन-जन से सहयोग लिया जाएगा।

कमेटी के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में रामलीला मंचन ही ऐसा आयोजन है जो पूरे विश्व में उस शहर या कस्बे का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के समर्पित कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन होगा। बैठक के उपरांत मंडल के समर्पित कलाकार व रामलीला निर्देशक बलवीर सैनी को भाजपा देवबंद मंडल का मीडिया प्रभारी मनोनीत किए जाने पर बलवीर सैनी का माला डालकर स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मंडल के मुख्य निर्देशक अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष गगन मित्तल, महामंत्री सचिन शर्मा, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Jamia Tibbia