अभाविप ने किया गौमय दीपक का वितरण

अभाविप ने किया गौमय दीपक का वितरण
  • सहारनपुर में अभाविप के कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN] । महाराज सिंह कालेज के गौ विज्ञान शोध समूह के तत्वावधान में गाय के गोबर से बने हुए गौमय दीपक का वितरण किया गया। शारदा नगर स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, केएलजी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक वाई. के. गुप्ता, नवीन गुप्ता, प्रधानाचार्य श्रीमती बबीता मलिक, गौ विज्ञान शोध डा. दिनकर मलिक व अभाविप के विभाग संगठन मंत्री विनीत ऋषि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। गौ विज्ञान शोध प्रभारी डा. दिनकर मलिक ने कहा कि गौमय दीपक के प्रतिदिन प्रयोग करने से घरों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यह वातावरण को शुद्ध करते हैं तथा उपयोग के बाद मृदा में डालने पर एक उवर्रक भांति काम करते हैं। महापौर संजीव वालिया ने सहारनपुर में की गई इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में सहारनपुर नगर निगम की कान्हा उपवन गौशाला में गाय के पंचतत्वों से वर्मिका पोस्ट उर्वरक बायो गैस तथा क्रिमिनेशन स्टिक का निर्माण किया जा रहा है तथा भविष्य में गौमय दीपक के साथ बहुत से उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रबंधक वाई. के. गुप्ता, प्रधानाचार्य बबीता मलिक ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ऋणी मेहंदीरत्ता, राजेंद्र सिमरा, शीतल मल्होत्रा, रूबी अरोरा, शुभम वोहरा, संजय कोहली ने किया। इस दौरान नूतन शर्मा, वैभव शर्मा, आशु वालिया, श्रुति ग्रोवर, प्रिंस चौहान, प्रिंस कुमार, सुनंदा साहनी, प्रीति सेठी आदि मौजूद रहे।