अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने नगरायुक्त को सौंपा ज्ञापन

- सहारनपुर में नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते अखंड भारत विकास पार्टी के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN] । अखंड भारत विकास पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न जनसमस्याओं के सम्बंध में नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। अखंड भारत विकास पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में एकत्र होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि जनता के ऊपर लगने वाले निगम टैक्स को निगम बनने के एक साल बाद की अवधि से लागू किया जाना चाहिए और मलिन बस्तियों में 50 वर्ग गज के मकानों को नगर निगम के टैक्स से मुक्त किया जाए तथा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि 2018 में नगर निगम बोर्ड का चुनाव होने के बाद ही सहारनपुर की जनता को सुविधा मिलनी शुरू हुई है। इसलिए जनता पर निगम का टैक्स भी 2018 से ही लगाया जाए।
उनका कहना था कि महानगर में हाथ रेहड़ी, फड़ आदि लगाकर सामान बेचने वाले छोटे व्यापारी एक निश्चित स्थान पर बैठकर अपना व्यापार कर सकें, इसके लिए सहारनपुर को चार जोन में बांटकर उन्हें अलग से स्थान बनाकर दिया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव साजिद अली, इमरान, नवनीत कुमार यादव, श्याम कुमार, गुलजार, नफीस मलिक, नफीस खलीफा, मुनीर मलिक, चंचल यादव, सलीम अहमद, रमजान अंसारी, सलीम अख्तर, तहसीन, संतोष भारद्वाज, शक्ति भारद्वाज, रिजवान अहमद, आजम शाह, निसार मलिक, कुरबान बेग, फिरासत उर्फ भूरा, फिरोज अंसारी, अंजू सैनी, लीला आदि मौजूद रहे।