सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में अभय सैनी अध्यक्ष व राहुल त्यागी अध्यक्ष निर्वाचित

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में अभय सैनी अध्यक्ष व राहुल त्यागी अध्यक्ष निर्वाचित
  • सहारनपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में मतों की गणना करते चुनाव अधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बिसम्बर सिंह पुंडीर गुट के प्रत्याशियों ने एकतरफा अपना कब्जा जमा लिया। अध्यक्ष पद पर अभय सैनी, महासचिव पद पर राहुल त्यागी व कोषाध्यक्ष पद पर फूलकुमार को विजयी घोषित किया गया। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में आज मुख्य चुनाव अधिकारी के. पी. सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी अक्षय मित्र वत्स, मुनव्वर आफताफ, वीरेंद्र पुंडीर, व प्रणव आदियान की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई मतगणना में सदस्य पद के सीनियर गवर्निंग सदस्य के एक पद को छोड़कर सभी दस पदों पर बिसम्बर सिंह पुंडीर गुट के प्रत्याशियों ने अपना कब्जा जमा लिया।

अध्यक्ष पद पर बिसम्बर सिंह पुंडीर गुट के अभय सैनी ने 402 मतों के अंतर से प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के प्रत्याशी सुरेंद्र दीक्षित को हरा दिया। अभय सैनी को 710 व सुरेंद्र दीक्षित को 299 मत मिले। जबकि प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के प्रत्याशी प्रमोद कुमार कपिल 260 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिसम्बर सिंह गुट के भोपाल सिंह पुंडीर 577 मत लेकर विजयी रही। प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के उपदेश कुमार अग्रवाल को 357 व रवि सिंघल को 199 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिसम्बर सिंह पुंडीर गुट के नीरज कुमार ने 584 मत हासिल कर अपना कब्जा जमा लिया। प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच की आयशा खातून को 317 व प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के वरूण सिंघल को 312 मत मिले। महासचिव पद पर बिसम्बर सिंह पुंडीर गुट के राहुल त्यागी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के जयवीर सिंह को 351 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। जयवीर सिंह को 304 व प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के दुष्यंत कुमार को 284 मत ही मिले। सह सचिव पद पर बिसम्बर सिंह पुंडीर गुट के इमरान 509 व सतीश चौधरी 499 मत हासिल कर विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर भी बिसम्बर सिंह पुंडीर गुट के फूलकुमार को विजयी घोषित किया गया। सीनियर गवर्निंग कौंसिल में प्रगतिशील अधिवक्ता मंच की कु. रेखा रानी 404 व बिसम्बर सिंह पुंडीर गुट के रविदत्त शर्मा 342 मत लेकर विजयी रहे। जबकि जूनियर गवर्निंग कौंसिल के दो पदों पर बिसम्बर सिंह पुंडीर गुट की अपर्णा सैनी ने 484 व अरूण कुमार ने 355 मत हासिल कर अपना कब्जा जमा लिया। मतगणना के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय सैनी, महासचिव राहुल त्यागी व कोषाध्यक्ष फूलकुमार का फूलामालाएं पहनाकर स्वागत किया।

नवनिर्वार्चित अध्यक्ष अभय सैनी, महासचिव राहुल त्यागी ने कहा कि बार व बैंच के बीच सामंजस्य बनाकर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान बाबू बिसम्बर सिंह पुंडीर, अमरीश पुंडीर, रणधीर सिंह, अश्विनी शर्मा, राजीव त्यागी, जमाल साबरी, चौ. जानिसार समेत भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।