आरती शर्मा बनीं रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

- सहारनपुर में रालोद महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष गर्विता पूनिया ने आरती शर्मा को रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष व नरेश रानी को महानगर अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रालोद महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष गर्विता पूनिया ने आरती शर्मा को जिलाध्यक्ष, शाइस्ता को जिला उपाध्यक्ष, सुनील देवी को जिला महासचिव, कौसर जहां को जिला सचिव, नरेश रानी को महानगर अध्यक्ष, गुलशन खान को महानगर महासचिव, ज्योति कश्यप को उपाध्यक्ष, निशा को सचिव व संध्या एडवोकेट को प्रवक्ता नियुक्त कर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
गर्विता पूनिया ने कहा कि रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने नारी सशक्तिकरण व महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए हर जिले में महिला संगठन को मजबूत बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रखा है। इसी कड़ी में आज उन्होंने सहारनपुर में आरती शर्मा को जिलाध्यक्ष व नरेश रानी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाएं अपनी अहम भूमिका निभाएंगी और प्रत्येक बूथ पर महिलाएं मजबूती से खड़ी नजर आएंगी।
रालोद की लोक संकल्प समिति के सदस्य चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद की ताकत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश में परिवर्तन की आंधी चल रही है। 2022 के चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल की किसान मजदूर हितैषी सरकर बनेगी। इस अवसर पर रिहाना, तबस्सुम, बाबरी, साधना, प्रियंका, शिवानी, गुड्डी, द्रोपदी, शहनाज, रूबी, दिलकश, समां परवीन, रूकसाना, सुनीता, राखी, अन्नू कश्यप, रिंकू सोनकर, सुभाष चंद्र, विवेक आदि मौजूद रहे।