मुंडका से AAP के अनिल जीते, चांदनी महल से आल इंडिया फ्रंट ब्लॉक से मोहम्मद इमरान की जीत
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव का परिणाम आज आ रहा है। बता दें कि 2025 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद एक बार फिर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की परीक्षा के नतीजे आज देखने को मिल रहे हैं। मुंडका से AAP के अनिल जीते, चांदनी महल से आल इंडिया फ्रंट ब्लॉक से मोहम्मद इमरान की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी के अनिल ने MCD उपचुनाव में वार्ड नंबर 35 BJP के जय पाल को हराकर मुंडका वार्ड जीत लिया है। दिल्ली नगर निगम के मुंडका वार्ड नंबर 35 के लिए उपचुनाव 30 नवंबर को 11 अन्य वार्ड्स के साथ हुए थे।
भारतीय जनता पार्टी के जय पाल, आम आदमी पार्टी के अनिल और कांग्रेस पार्टी के मुकेश इस सीट पर मैदान में थे। इस साल की शुरुआत में उस समय के पार्षद गजेंद्र सिंह द्राल के दिल्ली विधानसभा में विधायक चुने जाने के बाद वार्ड में उपचुनाव हुए थे।
मुंडका वार्ड
भाजपा: जयपाल सिंह दराल (जयपाल सिंह सरल) (पीछे)
आप: अनिल लाकड़ा (जीत)
चांदनी महल में आल इंडिया फ्रंट ब्लॉक की जीत
दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 76 चांदनी महल वार्ड में भाजपा और आप को तगड़ा झटका लगा है और इस सीट पर आल इंंडिया फारवर्ड ब्लाक के मोहम्मद इमरान जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के मुदस्सर उस्मान को 4692 वोटों से हराया है। इमरान को 11814 वोट मिले हैं, जबकि मुदस्सर उस्मान 7122 वोट मिले हैं। इस तरह भाजपा और आप की लड़ाई में तीसरे को फायदा हुआ है। भाजपा के सुनील शर्मा दूसरे नंबर पर भी नहीं आ सके।
