
AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया
AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के हुई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लक्की ओबेरॉय को मौत के घाट उतार दिया। लक्की के शरीर में 5 गोलियां लगीं। गोलीबारी के बाद उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में हमलावरों ने उनकी कार को भी गोलियों से छलनी कर दिया। कार के कांच टूट गए। पंजाब में इससे पहले भी कई बड़ी हस्तियों की इसी तरीके से हत्या हो चुकी है। गायक सिद्धू मूसेवाला को भी इसी तरीके से कार के अंदर ही गोलियों से भून दिया गया था।
