आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन वजहों से लिया एक्शन!

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन वजहों से लिया एक्शन!

New Delhi : दावा है कि राघव चड्ढा के खिलाफ यह एक्शन कुछ खास वजहों से लिया गया है.

इसमें सबसे पहली वजह है कि जब दिल्ली में आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जैसे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत कईयों को जमानत मिली, उस पर भी वह चुप थे.

इतना ही नहीं बीते दिनों सांसद संजय सिंह से जब एक जगह सवाल किया गया कि क्या राघव चड्ढा, किसी और दल में शामिल हो सकते हैं, तब राज्यसभा एपमी ने कहा था कि यह आप उनसे पूछिए, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ होने वाला सबसे पहला आदमी मैं रहूंगा. हालांकि उन्होंने तब राघव के किसी और पार्टी में जाने की अटकलों को खारिज किया था.

माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इसलिए भी एक्शन लिया क्योंकि वह राज्यसभा में पार्टी के कोटे से तय किए हुए समय में बोल रहे थे. इस वजह से पार्टी के अन्य सांसदों को मौका या तो नहीं मिल पाता था या कम मिलता था.


Leave a Reply