आगामी विधानसभा चुनाव में बनेगी सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार: आकिल

आगामी विधानसभा चुनाव में बनेगी सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार: आकिल
  • सहारनपुर में सपा के सम्मेलन को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार ने उ.प्र. के विकास को नई दिशा देने का काम किया था परंतु भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को जाति व धर्म के नाम पर बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

सपा के राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा आज यहां दिल्ली रोड स्थित एक पैलेस में वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री विनोद तेजियान द्वारा आयोजित दलित, किसान व मजदूर सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में आए हैं। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ से साबित हो रहा है कि जनता भाजपा सरकार से परेशान होकर बेहतर विकल्प की तलाश में है। इसलिए सपा ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर लड़ेगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि 2017 के चुनाव में सपा की सरकार बनती तो दलित बच्चों की शिक्षा के लिए 5 हजार करोड़ रूपए का प्राविधान किया जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अपील की। सम्मेलन के संयोजक व पूर्व राज्यमंत्री विनोद तेजयान ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश में जिस तरह का माहौल चल रहा है तथा भाजपा सरकार की तानाशाही चल रही है उससे आम जनता परेशान व त्रस्त है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सपा की नीतियों व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर ही समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि आागमी विधानसभा चुनाव में सहारनपुर से ही समाजवादी पार्टी की जीत का श्रीगणेश होगा तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लफंगों की सरकार चल रही है। भाजपा सरकार को जनता के दु:ख-दर्द से कोई लेनादेना नहीं है। किसान पिछले दस माह से काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है परंतु भाजपा सरकार उनकी अनदेखी कर रही है जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

सम्मेलन को सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, जिला उपाध्यक्ष चौ. अब्दुल गफूर, ओमी पंवार एडवोकेट, सुदेश गुर्जर, कल्याण सिंह, सीताराम सहगल ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान नानौता के पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, राव वजाहत, सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, राजेश सैनी बडक़ला, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष अनुज मदनूकी, चौ. वासिल तोमर, नागेंद्र राणा, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश खटीम समेत भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।