आकाश रीडर्स लाइब्रेरी का उद्घाटन

आकाश रीडर्स लाइब्रेरी का उद्घाटन
  •  कार्यक्रम को सम्बोधित करते राज्यमंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह 

देवबंद [24CN] : क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के अच्छे अध्ययन के लिए नगर में बुधवार को आकाश रीडर्स लाइब्रेरी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने फीता काटकर किया।  लाइब्रेरी का उद्देश्य छात्र छात्राओं का अच्छा भविष्य बनाना और क्षेत्र का नाम रोशन करना है।

लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के बाद राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता रविंद्र ने देवबंद क्षेत्र में यह सराहनीय शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी का समय 12 घंटे का है 53 छात्रों के पढ़ने की इसमें व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस वाचनालय में अध्ययन और अध्यापन करने के बाद जो छात्र छात्राएं देश की किसी भी सेवा में जाएंगे उससे निश्चित रूप से उनका भविष्य तो उज्जवल होगा ही साथ ही देवबंद क्षेत्र का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि यदि लाइब्रेरी के संचालक सरकारी स्तर पर किसी तरह का सहयोग मांगेंगे तो उनकी मदद की जाएगी।