आज 9 जून गुरुवार का दिन, ज्येष्ठ मास, शुक्लपक्ष की नवमी तिथि 8.22AM तक रहेंगी उसके बाद दशमी तिथि लग रही है।आज का दिन सभी प्रकार के शुभकार्य, महत्वपूर्ण व्यवसायों के आरंभ के लिए, विवाह आदि कार्यों के लिए अशुभ रहेगा। किंतु किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य, घर, कार्यालय, वह अचल संपत्ति से संबंधित कार्यों के लिये,प्रतियोगिता परीक्षा, वाद विवाद आदि के अत्यंत शुभ है।

मेष राशि

आज आपका दिन मिलाजुला फल देगा।प्रोफेशनल जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जबकि व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अस्त व्यस्त दिनचर्या की वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे जिस वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वरीष्ठ अधिकारियों की नाराज़गी का सामना हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।वाहन खरीदने का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

वृषभ राशि

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे।आर्थिक स्थिति के साथ साथ घरेलू जीवन में भी सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे । कार्यक्षेत्र में आपके मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।परिवारजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।जीवन साथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे आप ने इस संबंध में मधुरता आएगी संतान पक्ष को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथी से उपहार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा।लंबे समय से जिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं समाप्त होंगी । आर्थिक स्थिति सुधार बनेगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे सभी कार्य सुचारू रूप से शुरू होंगे ।वरिष्ठ अधिकारीयो की प्रशंसा के पात्र बनेंगे पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का इच्छित जगह पर स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क राशि

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा।सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं सावधानी बरतें। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस आने में मुश्किल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरे होंगे। सहकर्मियो का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जगेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रिय जन शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन ठीक ठाक बीतेगा।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला सोच समझकर लें, जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी का सबब बन सकते हैं। यदि किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन शुभ रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा आपसी विश्वास बढ़ेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम है दिन यादगार रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन सकारात्मक फल से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम होगा पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होगा। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक गतिविधियों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खासतौर पर अहम आर्थिक सौदों करते समय किसी की सलाह अवश्य लें। छात्रों के लिए दिन सकारात्मक पर ला सकता है। अतिआत्मविश्वास और क्रोध की अधिकता के कारण घर परिवार में मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ कही घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है।

तुला राशि

आज का दिन शुभफलदायी होगा।कार्यस्थल पर चल रही चुनौती समाप्त होगा कार्य सामान्य गति से चलेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेंगे धन लाभ के योग बन रहे हैं।पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। शेयर मार्केट, सट्टा बाज़ार से मुनाफा कमा सकते हैं।आज आपको पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है संयम से काम ले। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। हम संबंधों के लिए दिन अच्छा है पार्टनर की तलाश पूरी होगी।

वृश्चिक राशि

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी सकारात्मक है।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद रहेगा आर्थिक योजनाओं में पूँजी निवेश कर सकते हैं। जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगे। व्यापारी वर्ग आज किसी कंपनी सेकोई बड़ा अनुबंध कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जनों के साथ समय बिताएंगे माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्यजीवन से तनाव खत्म होगा आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर है बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि

आज दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है। किसी भी बड़ी योजना में पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका रूखा व्यवहार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें।समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपकी छवि में सुधार होगा। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा माता पिता की सहायता से आर्थिक तकलीफ दूर हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। धैर्य बनाए रखें।

मकर राशि

आज का दिन सुख व समृद्धि से भरपूर होगा।आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी या पदोन्नती हो सकती है। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा। छात्रों के लिए दिन काफी अच्छे फल लेकर आ रहा है। विरोधी परास्त होंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। भाई बहनों के साथ दिन मौज मस्ती में बीतेगा। घर परिवार में रिश्तेदारों का आवागमन होगा जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा साथ में घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है संयम से काम लें।

कुंभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगी। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रूप से चलेंगी। बीमे और टैक्स से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें। बेवजह किसी लड़ाई झगड़े का हिस्सा न बनें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

मीन राशि

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।व्यक्तिगत जीवन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। किंतु आर्थिक दृष्टि से दिन कठिन रह सकता है। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है। किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम न मिलने से दिन उदासी भरा रहेगा।बेरोज़गारों के लिए देना अच्छा है। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा जीवन साथी काभरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।