नई दिल्ली : आज 7 जून मंगलवार का दिन के साथ ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है जो 7:45 तक रहेगी उसके बाद अष्टमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिये, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, किसी वस्तु की खरीद बिक्री, वाहन खरीदना, सोना चांदी आदि खरीदना, किसी महत्वपूर्ण व्यवसाय का शुभारम्भ आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक चुस्ती फुर्ती का अनुभव करेंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी कार्यक्षेत्र में मैं अनुबंध प्राप्त होंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी । भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ वक्त हँसी मजाक में बीतेगा। परिवार के साथ आनंद से समय व्यतीत होगा । पति पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी ।प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है किसी नए प्रोजेक्ट से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें ।छात्रों के लिए समय अच्छा है मनचाही सफलता प्राप्त होगी। भाई बहनों में छोटा मोटा मनमुटाव हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा ।आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त हो। छात्रों को अच्छे रिज़ल्ट प्राप्त हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ दिन मौज मस्ती में बीतेगा। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो । प्रेम संबंधों से तनाव दूर होगा वह मजबूती बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर पूरे जोश के साथ क्रियाशील बने रहेंगे। अपने कार्यों में नई रणनीति से आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। व्यवसायिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम है। शेयर बाजार में पैसा लगाने पर आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। विरोधी आप के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। सोच समझकर ही किसी योजना में पूंजी निवेश करेंl आर्थिक दृष्टि से आज आप परेशान रह सकते है। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। पढ़ाई लिखाई में मन थोड़ा कम लगेगा। परिवार एक माहौल ठीक ठाक रहेगा दांपत्य जीवन में तनाव उभर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है भविष्य की रणनीति बनाएंगे।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में भरपूर आत्मविश्वास से सभी कार्य पूरे करेंगे, सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को नए व्यापार में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बने हैं। बेरोज़गारों को बेहतर रोजगार प्राप्त होंगे। साहित्य जगत से जुड़े लोगों का समय अनुकूल है मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाई बहनों से छुटपुट विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर साबित होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहद शुभ है। मित्रों की सहायता से आपके कई काम बनेंगे धन लाभ की स्थिति बन रही है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है पुनः उधार देने से बचें। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है प्रमोशन या इन्क्रीमेंट के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पति पत्नी किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में रिश्ते मधुर बनेंगे।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।दिन मौज मस्ती में बिताएंगे । आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेंगी। नौकरी व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है, भूमि, भवन वाहन आदि लेने का विचार बन सकता है । अत्यधिक आत्मविश्वास में गलत फैसले लेने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। मित्रों के संग घूमने फिरने जा सकते हैं। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। पति पत्नी के रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने का विचार कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है सहकर्मी का काम अटका सकते हैं। अनावश्यक खर्चों की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है। भाई बहनों में भी कलह बढ़ सकता है। पारिवारिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आएंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका दिन ठीक ठाक रहने वाला है।आज आप मानसिक अशान्ति का अनुभव कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्य की अधिकता के कारण मन परेशान रह सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान में सावधानी बरतें। पेट से जुड़ी समस्याएं उभर सकती है। परिवार में सुख शांति रहेंगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से उपहार प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मौज मस्ती और आनंद से भरपूर होगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ हो ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापारी वर्ग किसी नए प्रोजेक्ट में पूंजी निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ हो मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। दोस्तों व परिजनों के साथ दिन खूब मौज मस्ती में बीतेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन शुभ होगा।आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साझेदारी के व्यापार में फायदा रहेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों के लिए सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है। भाई बहनों के साथ दिन हंसी मजाक में बीतेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। हर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है संयम रखें।