• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Aaj ka rashifal 5th june 2022: मिथुन राशि वाले जातकों की कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें होंगी समाप्त, बढ़ सकती है पद प्रतिष्ठा

  • June 5, 2022
Aaj ka rashifal 5th june 2022: मिथुन राशि वाले जातकों की कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें होंगी समाप्त, बढ़ सकती है पद प्रतिष्ठा
  • Aaj ka rashifal 5th june 2022 कर्क राशि का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा। वित्तीय समस्याओं से छुटकारा मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

नई दिल्ली : आज 5 जून रविवार का दिन, ज्येष्ठ मास, शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि प्रातः 12.25AM मिनट तक रहेंगी उसके बाद सप्तमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कामों के लिये, सभी महत्वपूर्ण व्यवसायों के लिए, विवाह आदि के सभी प्रकार के कार्यों के लिए, सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के करने लिए अशुभ है। किंतु वाद विवाद, प्रतियोगिता परीक्षा, कोर्ट केस आदि करने के लिये शुभ रहेंगी।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। मन परेशान रह सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें । पूँजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय उपयुक्त है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया है किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके जीवन में प्रेम लेकर आएगा।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। सहकर्मियों के सहयोग से कोई काम पूरा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। भूमि, भवन खरीदने का योग बन रहा है। सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है संयम से काम लें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें समाप्त होंगी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती है खानपान को लेकर सावधानी बरतें। सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा। वित्तीय समस्याओं से छुटकारा मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे धनलाभ के योग बन रहे हैं। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी। अध्यात्म में रुचि जगेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रयोजन से उपहार प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं सावधानी बरतें। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस आने में मुश्किल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरे होंगे। सहकर्मियो का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जगेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रिय जन शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन ठीक ठाक बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगी। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रूप से चलेंगी। बीमे और टैक्स से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें। बेवजह किसी लड़ाई झगड़े का हिस्सा न बनें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी पुराने व्यापारिक दे का लाभ प्राप्त होगा। शेयर मार्केट, सट्टा बाजार से जुड़े लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आर्थिक निवेश फायदेमंद रहेंगे छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे परिवारजनों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया है आपसी नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा किंतु घरेलू मोर्चों पर छिटपुट परेशानियां रह सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी सभी काम सुचारु रूप से चलेंगे। पूर्व में किए गए निवेश का अच्छा खासा मुनाफ़ा प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कामकाज के सिलसिले में यात्रा करेंगे। जो फायदेमंद साबित होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मतभेद रह सकता है संतान पक्ष से मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग चल रहे हैं।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर निर्णय लें अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। में सुख शांति। दाम्पत्य जीवन में मतभेद रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा संयम से काम ले।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं।मूड उखड़ा उखाड़ा रह सकता है।कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है धैर्य से काम लें बेवजह किसी बहस में न पड़े। खर्चों की अधिकता के चलते तनाव रहेगा किंतु आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलताभरा दिन रहेगा विशेष अवसर प्राप्त होंगे। जी छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। क्रोध की अधिकता के कारण घर परिवार का माहौल बिगड़ सकता है वाणी पर संयम रखें। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत से ही शारीरिक आलस्य महसूस करेंगे। किंतु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति बेहतर होती जाएगी। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा दिन का अधिकतम समय घर परिवार के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लगभग सभी कार्य पूर्ण करगे। शत्रु पक्ष परास्त होगा, सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी पुराने ऋणों से छुटकारा मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि जगेगी। धार्मिक ग्रन्थ, साहित्य पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। प्रियजन के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कठिन मेहनत के चलते आपका दबदबा कायम होगा वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। व्यापार के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेगी। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे आपसी संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथ में समय बिताएंगे।

 


Post navigation

Prev
Next
निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

  • March 27, 2026
Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप

Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप

  • March 27, 2026
क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान

क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान

  • March 27, 2026
राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

  • March 27, 2026
LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

  • March 27, 2026
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण March 27, 2026
  • Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप March 27, 2026
  • संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’ March 27, 2026
  • क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान March 27, 2026
  • केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें March 27, 2026
  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026
  • अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’ March 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez