Aaj Ka Rashifal 28 July 2022: इन तीन राशियों पर होगी शिवजी की विशेष कृपा, बनेंगे हर बिगड़े हुए काम

- Aaj Ka Rashifal 28 July 2022 सावन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का दिन कुछ राशियों के लिए काफी खास जाने वाला है। भगवान शिव की कृपा से हर काम में सफलता प्राप्त होगी। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा गुरुवार का दिन।
नई दिल्ली : आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि रात 11.27 तक रहेगी उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग रहीहै। आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए, किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण व्यवसाय,कैसा भी निर्माण कार्य,आध्यात्मिक अनुष्ठान, घरेलू कार्य तथा किसी भी प्रकार के शारीरिक गतिविधियों को आरम्भ करने के लिए अति शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा होगा गुरुवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। खानपान को लेकर विशेष सावधानी बरतें। पेट संबंधित रोग उभर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में अचानक से नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जल्दबाजी में फैसला ना लें। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेंगी मेहनत का फल प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग आर्थिक सौदे करते वक्त सावधानी बरतें । कामकाज के सिलसिले में यात्रा फायदेमंद रहेंगी। छात्र पढ़ाई लिखाई में खूब मेहनत करेंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। यदि नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगी। कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य आसानी से पूरे होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को भी व्यापार संबंधी कार्यों में लाभ होगा। मित्र मंडली के साथ समय बिताएंगे मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से तनाव हो सकता है जिसकी वजह से आपका क्रोध बढ़ सकता है वाणी पर संयम बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी कई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर लाभप्रद साबित होंगे। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं परिस्थितियां आपके विरोध में जा सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। पूर्व में अटके कार्य सुचारू रूप से चलने लगेंगे। आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी प्रमोशन या इन्क्रीमेंट हो सकता है सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पुराने कष्टों से मुक्ति मिलेंगी। विरोधी परास्त होंगे विवादों से दूरी बनाकर रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए उच्चाधिकारियों से मान सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र लगातार प्रगति होंगी धन लाभ होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। नौकरी व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में लंबित कार्य पूर्ण होंगे वरीष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे। बेरोज़गारों को किसी अच्छी कंपनी में जॉब का ऑफर प्राप्त हो सकता है। मित्र मंडली के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सुख शांति से व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य बिना किसी चुनौती के समय पर पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी किंतु व्यय की अधिकता भी रहेंगी। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सफल रहेगा किसी कठिन परिस्थिति से बाहर निकलेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आजका दिन आपको किस्मत का पूरा पूरा साथ प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ उम्मीद से बढ़कर होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिक योजना फलीभूत होंगी। जहाँ पर वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। भूमि भवन पर निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट, लॉटरी से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्राएं लाभप्रद रहेंगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप काफी ऊर्जावान रहेंगे l कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी सकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी यदि आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होंगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी कार्यक्षेत्र में सभी काम समय से पूर्ण होंगे। बेरोज़गारों को मल्टीनेशनल कंपनी में कोई अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट चपेट में योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी मददगार साबित होंगे कुछ आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। बिज़नेस में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवारजनों के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं।