Aaj Ka Rashifal 17 Feb 2022: धनु राशिवालों के रचनात्मक प्रयास होंगे फलीभूत, दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता

Aaj Ka Rashifal 17 Feb 2022: धनु राशिवालों के रचनात्मक प्रयास होंगे फलीभूत, दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता

Aaj Ka Rashifal : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

17 फरवरी, 2022 शुक्रवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिण गोल,

शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया 22 घंटे 30 मिनट तक,

तत्पश्चात् तृतीया पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 16 घंटे 42 मिनट तक,

तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सुकर्मा योग 18 घंटे 30 मिनट तक,

तत्पश्चात् धृति योग सिंह में चंद्रमा 22 घंटे 46 मिनट तक

तत्पश्चात् कन्या में

आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal:

मेष: पारिवारिक समस्या निजी सुख में व्यवधान डालेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। महिला सदस्य से तनाव मिलेगा। संयम बरतें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। मन खिन्न रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संयम से काम लें।

सिंह: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

तुला: रचनात्मक कायरें में प्रगति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे।

धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में मजबूती आएगी। वायु विकार के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।