• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Aaj Ka Rashifal 17 August 2022: कर्क राशि के जातकों को भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, वहीं इन राशियों के लोग रखें स्वास्थ्य का पूरा ख्याल

  • August 17, 2022
Aaj Ka Rashifal 17 August 2022: कर्क राशि के जातकों को भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, वहीं इन राशियों के लोग रखें स्वास्थ्य का पूरा ख्याल
  • Aaj Ka Rashifal 17 August 2022 कुछ राशि के जातकों को धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के योग है। अचानक से कोई फायदा मिल सकता है। छात्रों के लिए आज दिन अच्छा है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

नई दिल्ली : आज 17 अगस्त का दिन के साथ भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग रही है l आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, एवं नवीन कार्य आरंभ करने के लिए अशुभ है l आज केवल अपनी दिनचर्या का पालन करे और शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए l जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

मेष राशि

आज का दिन अच्छा बीतेगा आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। भाग्य से धन लाभ हो सकता है। नौकरी व्यापार में कोई बड़ा सौदा या पूंजी निवेश करने से पहले उसके छुपे हुए पहलुओं पर अवश्य गौर करें। अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में समय लगा सकते हैं। मित्रों के साथ समय बीतेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है कोशिशें सफल रहेंगी।

वृषभ राशि

आज का दिन आप के लिए शुभ है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी। नौकरी व्यापार के लिए देना अच्छा है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

आज का दिन सुख शांति से बीतेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सभी अटकें कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में ज्यादातर काम आसानी से और शांति से निपट जाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नई आर्थिक योजना पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को मेहनत का फल प्राप्त होगा।

कर्क राशि

आज भाग्य आप का पूरा साथ देगा पूर्व में अटके कई कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में जिस मौके का आपको इंतजार था वह मौका मिलेगा सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के योग है। अचानक से कोई फायदा मिल सकता है। छात्रों के लिए आज दिन अच्छा है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रोफेशनल जीवन व व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। आर्थिक लाभ की स्थितियां बन रही है। नई योजनाओं पर धन लगाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो लाभदायक सिद्ध होंगी। नौकरी व्यापार में नए अवसर लगेंगे धन लाभ हाथ आएंगे। छात्र पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देंगे।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा बीतेगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। उच्चाधिकारियों से मदद प्राप्त होगी। नौकरी व्यापार में समय अच्छा है। कोई नया बिज़नेस प्रपोजल मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग का समय पढ़ाई लिखाई में बीतेगा।

तुला राशि

आज के दिन आप काफी उत्साहित रहेंगे। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में की गई आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। आमदनी बढ़ोतरी के योग है। नौकरी व्यापार में आपका कोई बड़ा काम बन सकता है। नौकरी व्यापार में आप के खर्चों में बढ़ोतरी होगी किंतु लाभ भी रहेगा। आज आप परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है किंतु कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है। किसी नए व्यापार का प्रारंभ कर सकते हैं किंतु पैसों के लेनदेन के प्रति सतर्क रहें। दूर की यात्रा को टालें। पेपर वर्क के प्रति सावधान रहें। धोखे की प्रबल संभावना बन सकती है। छात्रों को पढ़ने लिखने में मित्रों की सहायता प्राप्त होगी।

धनु राशि

आज आप भावनात्मक रूप से कमजोर रह सकते हैं। भावना में बहकर जल्दबाजी में फैसले न ले। आर्थिक मामलों में किसी की सलाह वह मदद लेकर ही फैसला करें। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव बने रहेंगे। नौकरी व्यापार के लिए दिन सामान्य है। सोच समझकर पूंजी निवेश करें। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा l आर्थिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी व्यापार में सुधार होगा कोई साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन शुभ होगा । कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया मददगार साबित होगा परेशानियों से मुक्ति मिलेंगी ।

कुंभ राशि

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे सेहत अच्छी रहेंगी। आर्थिक क्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम के तरीको में बदलाव करेंगे जिससे आगे चलकर लाभ प्राप्त होगा। कार्यालय में अधीनस्थ परेशानी का सबब बन सकते हैं आवेश पर काबू रखें।

मीन राशि

आज आप में भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। आर्थिक उन्नति के संकेत मिल रहे हैं धन लाभ के अवसर हाथ आएँगे। कार्यालय में उच्चाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापारी वर्ग किसी नई परियोजना को शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। मित्रों के संग समय बिताएंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

 

 


Post navigation

Prev
Next
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

  • April 11, 2026
‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

  • April 11, 2026
‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026
‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

  • April 11, 2026
संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

  • April 11, 2026
SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

  • April 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस April 11, 2026
  • किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक April 11, 2026
  • जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस April 11, 2026
  • 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारत योग शिक्षा से जुड़े असंख्य लोग April 11, 2026
  • कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क April 11, 2026
  • नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा April 11, 2026
  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez