• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Aaj ka Rashifal 15 May 2022: तुला राशि के जातकों को मिलेगा हर समस्या से छुटकारा, वहीं इनका बीतेगा परिवार संग अच्छा समय

  • May 15, 2022
Aaj ka Rashifal 15 May 2022: तुला राशि के जातकों को मिलेगा हर समस्या से छुटकारा, वहीं इनका बीतेगा परिवार संग अच्छा समय
  • Aaj ka Rashifal 15 May 2022 रविवार का दिन कई राशियों के लिए खास बीतने वाला है। कुछ राशियों को हर काम में सफलता मिलने के साथ धन लाभ के आसार है। वहीं कुछ राशि के जातक स्वास्थ्य का ध्यान रखें । जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

नई दिल्ली : आज 15 मई रविवार का दिन के साथ वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पूर्णिमा लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों, महत्वपूर्ण व्यवसायों के लिए अशुभ रहेगा। आज केवल अपनी सामान्य दिनचर्या करें और शास्त्रों का अध्ययन करें। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी किंतु शत्रु पक्ष से सावधान रहें कोई भी गैरजिम्मेदाराना रवैया आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। शेयर मार्केट, एवं सट्टा बाजार से धनलाभ होगा आकस्मिक मुनाफ़े के योग बन रहे है। छात्रों के लिए समय बेहतर परिणाम लेकर आ रहे हैं।आज आपकी अध्यात्म में रुचि जगेगी। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर परिवार का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय खास नहीं है आपसी मतभेद रह सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें समाप्त होंगी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती है खानपान को लेकर सावधानी बरतें। सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में दौड़ धूप बनी रहेंगी, सहकर्मियों से मतभेद का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संयम से काम लें। रियल एस्टेट, भूमि, भवन के क्रय विक्रय से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बनेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में निवेश करने से पहले सोच विचार करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में छिटपुट मतभेद रह सकता है माता पिता की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन उदासी भरा रह सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उतार चढ़ाव बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी काम अटक सकता है जिसके चलते परेशानी का अनुभव करेंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं ।व्यापारिक गतिविधि या सामान्य रहेंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है मनचाहे कोर्स में एडमिशन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से निकटता बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपकी स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़ें लोगों के लिए समय बेहतरीन हैं नौकरी में इन्क्रीमेंट, प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में चल रही रुकावटें दूर होंगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट, सट्टा बाज़ार से बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है आपसी समझ बढ़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। भाग्य का साथ मिलेंगे और आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी अटके हुए सभी काम पूर्ण होंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी।कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद साबित होंगी ।इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ें व्यापारी वर्ग को सफलता मिलेंगी धन की प्राप्ति होगी। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए समय सफलतादायक है शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर होगा घर में सुख शांति का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतरीन है रिश्ता और मजबूत बनेगा

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा। वित्तीय समस्याओं से छुटकारा मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे धनलाभ के योग बन रहे हैं। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी। अध्यात्म में रुचि जगेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रयोजन से उपहार प्राप्त होगा

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी । साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। छात्रों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा मनचाहे कोर्स में एडमिशन मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है संयम से काम लें। प्रेम संबंधों में छिटपुट बहस हो सकती है बेहतर समय का इंतज़ार करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। किंतु व्यक्तिगत संबंधों में परेशानी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष हावी रह सकता है वाणी पर संयम बरतें। शेयर मार्केट, सट्टा बाज़ार, कमीशन, से जुड़े लोगों के लिए समय सफलतादायक है धनलाभ के योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेंगी ।पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन में तनाव रह सकता है क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय नाजुक है आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में चल रहीं समस्याओं का अंत होगा मान सम्मान की वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को मान सम्मान प्राप्त होगा। अध्यात्म में आपकी रुचि जगेगी। छात्रों के लिए समय बेहतर परिणाम लेकर आ रहे हैं। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा संतान पक्ष को लेकर मन चिंतित रह सकता है। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेंगी।।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पिछले कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक तनाव समाप्त होगा। आर्थिक उन्नति होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किसी योजना पर पूंजी निवेश करने से बचें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे।। भूमि भवन खरीदने के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा । दिन भर दौड़ धूप बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में नए मौकों का भरपूर फायदा उठाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापारी वर्ग अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करके बेहतर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है खान पान पर विशेष ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। घर में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

 

 


Post navigation

Prev
Next
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश

अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश

  • March 30, 2026
मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- ‘मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं…’

मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- ‘मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं…’

  • March 30, 2026
अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया

अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया

  • March 30, 2026
‘मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन…’, पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ

‘मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन…’, पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ

  • March 30, 2026
‘सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

‘सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

  • March 30, 2026
‘…मारने-काटने की धमकी दी जा रही है’, मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप

‘…मारने-काटने की धमकी दी जा रही है’, मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप

  • March 30, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश March 30, 2026
  • RR vs CSK Match Preview: पुरानी टीम के सामने होंगे संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी के बिना उतरेगी चेन्नई March 30, 2026
  • ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत March 30, 2026
  • मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- ‘मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं…’ March 30, 2026
  • अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया March 30, 2026
  • ‘मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन…’, पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ March 30, 2026
  • ‘सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं बहू’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी March 30, 2026
  • ‘…मारने-काटने की धमकी दी जा रही है’, मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप March 30, 2026
  • ‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप March 29, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez