• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Aaj ka Rashifal 14th April 2022: सूर्य का मेष राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

  • April 14, 2022
Aaj ka Rashifal 14th April 2022: सूर्य का मेष राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव
  • Aaj ka Rashifal 14th April 2022 आज सूर्य मेष राशि में प्रवेश करा रहा है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। सूर्य संक्रांति का असर हर राशि के जातको के जीवन पर पड़ेगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 14th April 2022: आज 14 अप्रैल गुरुवार का दिन, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग रही है। आज सूर्यदेव प्रातः काल 8 बजकर 42 मिनट पर अपनी वर्तमान मीन राशि को छोड़कर अपने उच्च की मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के परिवर्तन के साथ ही शुभ कार्यों में चली आ रही अशुभता दूर होगी आज से विवाह, विवाह संबंधी कार्य, गृह प्रवेश एवं नींव पूजन सहित सभी मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अत्यंत ही भाग्यशाली सिद्ध होगा। सूर्यदेव आपकी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिससे आपके व्यक्तित्व एवं आपके प्रभाव में सकारात्मक बदलाव आएंगे । कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक वृद्धि की अवसर हाथ लगेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है। संयम से काम लें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। बुद्धि का सही उपयोग करेंगे। जीवनसाथी के द्वारा धन लाभ प्राप्त होगा। किंतु दाम्पत्य जीवन में छिटपुट मतभेद हो सकते हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आप मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं। सूर्यदेव आपके व्यय भाव में गोचर करने जा रहे हैं। व्यय की अधिकता से मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। संयम से काम लें। दूर की यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आंखों से संबंधित रोग हो सकते हैं सावधानी रखें । परिवार में माहौल ठीक ठाक रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद उभर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। सूर्यदेव आपके लाभ स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होंगी। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन व इंक्रीमेंट की संभावना है। कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अत्यंत शुभ हो सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है मेहनत का फल प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी किंतु संतान की तरफ से मन चिंतित रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर पाएंगे। सूर्यदेव आपके कर्म स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे जो भी योजनाएं आप बनाएंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है नए व्यापार में पूंजी निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है प्रतियोगिता परीक्षा में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा किंतु माता पिता दोनों की सेहत का ख्याल रखें। संपत्ति जीवन में क्रोध से बचें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।सूर्यदेव आपके भाग्य स्थान पर ही संचरण करने जा रहे हैं । व्यावसायिक उन्नति होगी धनलाभ के पूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है धन लाभ होगा। समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा । छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ाई करने के लिए दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं। विदेश गमन के योग भी बन रहे हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें । दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप शारीरिक कष्ट का अनुभव करेंगे। सूर्यदेव आपके अष्टम स्थान पर संचरण करेंगे, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों उभर सकती है। नौकरी व्यापार में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चों से बैंक बैलेंस बिगड़ सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। लिए समय कुछ खास नहीं है। मनचाहे परिणाम पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। क्रोध की अधिकता के कारण पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है संयम से काम लें। दाम्पत्य जीवन में कलह है हो सकता है।प्रेम संबंधों में कटुता आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सूर्यदेव आपके सप्तम स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं जोकि व्यापारिक दृष्टि से सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आप में क्रोध की अधिकता रह सकती है जिसकी वजह से वाणी में कड़वाहट रहेंगी। समाज में आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। पारिवारिक माहौल में तनाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं संयम से काम लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में मन खिन्न रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। शरीर में चुस्ती फुर्ती महसूस करेंगे। सूर्यदेव आपके छठे स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं जोकि कई मामलों में आपके लिए सुखद रहेगा । सरकारी नौकरी के लिए प्राप्त करने वाले जातकों को सफलता प्राप्त होगी । व्यवसाय में कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं ऋण से मुक्ति मिलेगी और धन लाभ होगा। छात्रों के लिए समय अति उत्तम है। प्रतियोगिता परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे । परिवार में माहौल सुखद रहेगा जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। सूर्यदेव आपके पंचम स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी व्यापार में सफलता प्राप्त होगी नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नेम फेम मिल सकता है । स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सिर दर्द, बुखार आदि हो सकता है। गर्भवती महिलाएं विशेषतः अपना ख्याल रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अति उत्तम है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। घर परिवार में सुख शांति रहेंगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सूर्य आपके चतुर स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त होगी नौकरी व्यापार में सोच समझकर पूंजी निवेश करें आर्थिक हानि उठाने पड़ सख्ती होती है। मित्रों से मतभेद उभर सकते हैं समाज में आपकी छवि धूमिल पड़ सकती है । घर परिवार में कलह का माहौल रह सकता है माता पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें l दाम्पत्य जीवन के लिए समय सामान्य है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा सूर्यदेव का यह गोचर आपके तृतीय स्थान पर होने जा रहा है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी व्यापार में आर्थिक सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को लाभ मिलेंगे पदोन्नति हो सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में सुख शांति रहेगी किंतु छोटे भाई बहनों से मतभेद उभर सकते हैं। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सूर्यदेव का यह गोचर आपके द्वितीय स्थान पर होने जा रहा है आप मानसिक चिंताओं का अनुभव करेंगे । नौकरी व्यापार में आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है धनहानि हो सकती है। क्रोध की अधिकता के कारण समाज में आपकी छवि को ठेस पहुंच सकती है । छात्रों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। परिवार में वाद विवाद उभर सकते हैं । दाम्पत्य जीवन में कलह रह सकता है जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में कटुता आएगी वाणी पर संयम रखें।

 


Post navigation

Prev
Next
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप…

हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप…

  • March 11, 2026
UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

  • March 11, 2026
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

  • March 11, 2026
‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

  • March 11, 2026
26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

  • March 11, 2026
NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

  • March 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ईद के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस की गोष्ठी March 11, 2026
  • एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते खाताखेड़ी चौकी का हेड कांस्टेबल विनोद कुमार गिरफ्तार March 11, 2026
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वैन रवाना, 14 मार्च को होगा आयोजन March 11, 2026
  • अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ व हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन March 11, 2026
  • स्टार पेपर मिल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया March 11, 2026
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन March 11, 2026
  • परीक्षा के दिनों में न हो जाम की स्थिति, आमजनों एवं परीक्षार्थियों को न हो असुविधा, रहे बेहतर यातायात प्रबंधन – मनीष बंसल March 11, 2026
  • हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप… March 11, 2026
  • UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई March 11, 2026
  • अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग March 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez