नई दिल्ली: आज 14 जुलाई गुरुवार का दिन के साथ सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 8.17 तक रहेगी। उसके बाद द्वितीय तिथि लग रही है। इसके साथ ही आप से भगवान शिव का प्रिय माह सावन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रोज़मर्रा के कार्यों से फायदा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। यदि आप नया करने से शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है उच्च अध्ययन में आ रही रुकावटें दूर होगी।घर परिवार में सुख शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होंगी। आपके ज्ञान का विकास होगा कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेंगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। परिवार में सुख शांति रहेगी वह सब का परस्पर सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। वित्तीय स्थिति सुधरेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे। बेरोज़गारों को बेहतर रोजगार उपलब्ध होंगे। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। भूमि भवन, वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दम्पति जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन मानसिक शांति बनी रहेंगी। पुराने विवादों से छुटकारा मिलेंगे। स्वास्थ्य में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा कामकाज में चल रही मुश्किलें दूर होंगी। व्यापारिक मामले हैं आपके अनुकूल होंगे धनलाभ के योग बन रहे है। कला, संगीत जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा कोई बढ़िया अवसर हाथ लग सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते तनाव रह सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों की अधिकता के चलते मासिक बजट डांवाडोल रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करें। व्यापारिक मामले उलझ सकते हैं सोच समझकर पूंजी निवेश करें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकती है खान पान पर सावधानी बरतें। शाम का समय मित्रों के संग बिताएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां रह सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। अध्यात्म में रुचि जगेगी ,धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में समय व्यतीत होगा,। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेंगी

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत परेशानी भरी रह सकती है किंतु जैसे जैसे दिन बीतेगा हालात बेहतर होते जाएंगे। कार्य क्षेत्र में घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है किंतु सहकर्मियों के सहयोग से समय पर काम बन जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से सामना हो सकता है खान पान पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन मन में थोड़ी निराशा रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिसके चलते मन परेशान रहेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी औसत परिणाम प्राप्त होंगे निराश होने से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि कौशल के बल पर प्रत्येक काम समय पर संपन्न करेंगे आज का दिन विशेष मान सम्मान की प्राप्ति होंगी । अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी विशेष व्यक्ति की सलाह पर योजनाओं का फेरबदल करेंगे। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर, कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा आर्थिक मुनाफा बढ़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा जिसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा कार्यक्षेत्र में भरपूर उत्साह से सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। पुरानी आर्थिक योजनाओं के लाभ प्राप्त होंगे। व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होगा धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बेरोज़गारों को किसी अच्छी कंपनी में रोजगार उपलब्ध होगा। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक स्थिति के साथ साथ घरेलू जीवन में भी सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में समय पर टारगेट पूरे होंगे काम करने के तरीकों में सकारात्मक बदलाव होंगे। खर्चों की अधिकता के चलते मन परेशान हो सकता है किंतु आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बेवजह किसी से न उलझें क्रोध पर नियंत्रण रखें। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन मानसिक तनाव भरा रह सकता है। दिन की शुरुआत ही थोड़ी धीमी रहेगी,कार्यक्षेत्र पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। काम काज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है उधार देने से बचें। व्यापारी वर्ग कोई बड़ी डील करने से पहले विचार विमर्श करें जल्दबाजी में निर्णय न लें।